नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 24, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का

1 min read

टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का किया लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा शुभारम्भ।

 

-25 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली का वितरण किया गया।

 

टीबी रोगियों को गोद लेकर होगी टीबी मुक्त समाज बनेगा।

 

सभी समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को निक्षय मित्र बनने हेतु किया गया आहवान डा० सुनील तेवतिया

 

जिलाधिकारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को कम से कम एक टीबी मरीज को गोद लेने एवं अपने स्तर से 5 टीबी मरीजों को गोद लेने हेतु प्रेरित किया।

__________________________

मुजफ्फरनगर 24 मार्च 2026 शासन के निर्देशों में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान फेज-2 का आयोजन में माननीय डा० वीरपाल निर्वाल जी अध्यक्ष जिला पंचायत मुख्य अतिति एवं जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में किया गया।

 

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान फेज-2 कार्यक्रम में वर्ष 2025 में कुल 38 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिव को त्तम्मानित भी किया गया। सभागार में ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिव सहित एनजीओं संस्थाएं एवं समाज सेवी प्रबुद्धजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा० वीरपाल जी के नेतृत्व में सभागार में सफल आयोजन किया गया। जनपद की कुल 487 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2025 में कुल 38 ग्राम पंचायतों में से 25 ब्रान्ज 10 सिल्वर एवं 03 गोल्ड कैटेगरी में रही है।

 

जिलाधिकारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को कम से कम एक टीबी मरीज को गोद लेने एवं अपने स्तर से 5 टीबी मरीजों को गोद लेने हेतु प्रेरित किया गया ताकि जनपद पूरे प्रदेश में सर्वोच्च एवं प्राथमिकता पर टीबी मुक्त भारत में अपना पूर्ण योगदान दे सके।

 

डा० सुनील तेवतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा टीबी मरीज के खाते में उनके पोषण को और अधिक बेहतर बनाने हेतु इलाज के दौरान छः हजार रुपये दो किश्तों में दिये जाते हैं। इसी के क्रम में सभागार में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों, एनजीओ संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, से अपील है कि वह स्वयं निक्षय मित्र बनें और समाज में अपने स्तर से भी निक्षय मित्र बनवाकर वोजना में सक्रिय रूप से भाग लें और टीबी रोगियों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र के रूप में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं व्यक्ति, टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य पोषण में योगदान कर सकता है।

 

डा० लोकेश चन्द्र गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च, 2026 को 100-डे कैम्पेन वी-2 के शुभारम्भ किया गया जा रहा है. जिसके क्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में इसका शुभारम्भ जनपद में किया गया है। सभागार में जनपद में तीन सर्वोत्तम गोद लेने वाले में साई दान फाउन्डेशन, डा० मुकेश जैन, डा० एम०एल० गर्ग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon