नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. (डाॅ.) आर. के. सिंह का प्रांतीय कार्यकारिणी चुनाव के पूर्व संध्या में दिया गया उदगार

1 min read

मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी सत्र 2024-25 का चुनाव कल दिनांक 10 फरवरी 2024 को होने जा रहा है मेरा मन आनेवाली टीम की ओजस्वी कार्य क्षमता पर अतिआह्लादित है और बेसब्री से उस दिन का इंतजार है जब वो दायत्वग्रहण करेगी। 

मित्रों, मैं बताना चाहूंगा कि मेरे कार्यकाल में मुझे इस बात का पता था कि मैं इसका कस्टोडियन हूं, मालिक नहीं हूं। इस परिषद में कार्य करते समय अध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी के बीच भी यही भाव रहना चाहिए कि हम सब हस्तिनापुर प्रांत के कस्टोडियन हैं। मतलब हम सब अपनी संपूर्ण ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रांत की गरिमा को बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं और अच्छा कार्य होता रहे इसके लिए योग्य टीम का चयन कर दायित्व आगे बढ़ते रहें। यहां बैठे लोगों ने इस सपने में थोड़े ख्याब जोड़ दिए तो सही मायने में भारत विकास परिषद के श्रेष्ठ और योग्य जन कहलायेंगे और परिषद की गिनती विश्व के श्रेष्ठ संगठनों में की जाएगी। परिषद में कार्य करते समय आप जिस आस्था के साथ भगवान केदारनाथ के मंदिर में सर झुकाते हो यही सोचकर कार्य करना कि भगवान के कार्य के लिए आया हूं अच्छा ही करुंगा। यदि आपने नकारात्मक विचार के साथ काम किया तो याद रखना जीवन में यह निराशा जीवन में दुखद परिणाम ही लाएगी।

 

मित्रों, यहां बैंठे सभी लोग वो एक रोल माॅडल हैं यदि आपने अच्छा करने का ठान लिया तो निश्चित रूप से सुखद परिणाम आएंगे ही । मित्रों, जो मैं नहीं कर पाया उसकी टीस सदा मेरे मन में रहेगी, मैं हस्तिनापुर प्रांत को राष्ट्र के सबसे बड़े नंबर 1 प्रांत के रूप में देखना चाहता था। हालांकि आज मात्र 02 या 03 शाखाओं से पीछे होकर नंबर 02 पर सबसे बड़े प्रांत पर हस्तिनापुर प्रांत है। लेकिन मेरा यह सपना आगामी टीम के नेतृत्व में पूरा होगा ऐसा मेरा विश्वास है । मैं यहां सभी दायित्वधारियों व सदस्यों को सूत्र देना चाहूंगा कि आप सभी की महत्वकांक्षा की सीमा नहीं होनी चाहिए, महत्वकांक्षा अनंत होनी चाहिए। हम में से कई लोग इस अहंकार में रहते हैं कि हम परिषद से बड़े हैं। उन्हें जो काम सौंपा गया है वे उनसे बड़े हैं। मित्रों, चाहे आप कितने बड़े पद के हो या कितने बड़े ज्ञान के हो यदि आपने संस्था से बड़े होने की कोशिश की तो संस्थान छोटा रह जायेगा और आप समाप्त हो जाओगे। ये बातें यहां सभी दायित्वधारियों के लिए कह रहा हूं कि आपकी जिम्मेदारी है कि आप प्रांत के वरिष्ठ दायित्वधारियों व सदस्यों के साथ-साथ शाखा के अंतिम सदस्य में भी इतनी ऊर्जा होनी चाहिए कि उसे लगे कि ये शाखा व प्रांत उसका भी है। यह तभी संभव होगा जब आप उस अंतिम सदस्य के कंधे पर हाथ रखकर अपनत्व दिखाते हुए उसका हालचाल पूछेंगे, उस दिन वह मानेगा कि यह शाखा / प्रांत हमारा भी है। उस दिन प्रांत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा ही जायेगा।

 

मित्रों, प्रांत या शाखा में प्रत्येक कार्य टीम वर्क से ही पूरा होगा। टीम ने जिसको काम सौंपा है वह उस पर भरोसा रखे और करने वाला समझे कि मुझे उसे करके ही देना है। आज आवश्यकता है टीम बिल्डिंग के साथ-साथ आपकी सदस्यों के साथ रिलेशनशिप व एसोशिएशनशिप की ।शास्त्र भी कहता है कि *’’संघेय शक्ति कलयुगे’’*

इसका अर्थ है कि कलियुग में संगठन में ही शक्ति है, तभी कार्य भी सफल होगा और सुखद परिणाम आएंगे।

 

मित्रों, इस बात का ध्यान रखना प्रांत में लोग आपके कार्य का ध्यान रखेंगे और चर्चा भी करेंगे। यदि आपने टीम बिल्डिंग के साथ सच्चाई और ईमानदारी से ये मान लिया कि भगवान ने जो कार्य दिया है वो सबसे अच्छा काम है तो कार्य निश्चित रूप से सफल होगा। यदि आप टीम में कमियां ढूंढने लगोगे तो दावे के साथ कहता हूं कोई कार्य नहीं होगा।

 

मित्रों, आप राष्ट्र के सबसे संभावनाशील प्रांत में हो, लोगों की बड़ी उम्मीदें हैं आपसे। ध्यान रहे दायित्वधारियों को बाहर जो सम्मान मिलता है वो प्रांत के 2000 से ज्यादा सदस्यों की समर्पित मेहनत और शाखाओं के अच्छे कार्यों ने राष्ट्र में अपना पराक्रम सिद्ध किया है की वजह से मिलता है। दायित्वधारियों को भी इस बात का मुगालता नहीं होना चाहिए कि सम्मान उन्हें उनकी वजह से मिल रहा है।

मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अगली बार जब इसी तरह के कार्यक्रम में जब हम सब मौजूद होंगे तब आप सभी की मेहनत और समर्पण, हस्तिनापुर प्रांत को *शाखा संख्या व सदस्यों की संख्या* के द्वारा राष्ट्र का सबसे बड़ा प्रांत बनाकर दिखाएंगे। साथ ही ओजस्वी सेवा और संस्कार के कार्यों से प्रांत को सर्वाधिक ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

हम मतदान से ही भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के भविष्य के लिए अच्छे दायित्वधारी का चयन करते हैं । मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वोट करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसके साथ साथ मेरा आप सबसे विनम्र निवेदन यह भी है कि किसी भी उम्मीदवार व पैनल के पक्ष व विपक्ष में होने के नाते अपना आपस का भाईचारा व सदभावना खराब ना होने दें और ऐसा करने वाले लोगों की निंदा करें। मतभेद हो सकते हैं और होने चाहिए, यही लोकतंत्र की ख़ूबसूरती है, मगर मनभेद नही होने चाहिए। यह सब बाते केवल आदर्शात्मक नही होनी चाहिए, यह सब कुछ हमारे आचरण में झलकना चाहिए। सभी सदस्यों का हित और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।

हमे एक मजबूत, निष्पक्ष और समर्पित टीम का चुनाव करना होगा क्योंकि हम जिस संगठन से जुड़े होते हैं उसेअपनी संपूर्ण ऊंचाइयों पे देखना चाहते हैं । हम सबको ऐसा दायित्वधारी चाहिए जो संपूर्ण लगन, मेहनत और समर्पण से प्रांत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाये तथा समर्पित और निष्काम भाव से हमारी भावनाओं को मान रखें ।

मैं नतमस्तक हूं, आपके प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं, आप सभी का कोटि-कोटि आभार । आपके आगमन और चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता करने के लिए मैं आप सभी का हृदय से नमन करता हूं और वंदन करता हूं।

भारत विकास परिषद के सम्मानित क्षेत्रीय, प्रांतीय व जिला और शाखा दायित्वधारियों का प्रांतीय अधिवेशन व चुनाव प्रक्रिया में आपके स्वागत के इंतजार में ।

 

🙏🏻 मैं सदैव आपके बीच में एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह रहूंगा : मैंने आगे के सभी प्रकार के दायित्व के लिए असमर्थता व्यक्त करते हुए अपना आग्रह राष्ट्रीय व क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंचा भी दिया है।

 

आप के लिए :

🌹ना राष्ट्र मेरा लक्ष्य है,

ना रीजन मेरी अभिलाषा…

ना ही बड़ा सा नाम मेरा है,

मुझे तो बस इस बात का गर्व है,

कि मैं हस्तिनापुर प्रांत का हूं

और

हस्तिनापुर प्रांत मेरा है…🌹

 

👉🏽 आप सभी से विनम्र निवेदन है कि मेरे इस संबोधन को अपने ग्रुप में सभी सदस्यों तक पहुंचाकर अनुग्रहित करें।

 

👏🏼 प्रो. (डॉ.) आर. के. सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष ..

भारत विकास परिषद हस्तिनापुर “विकास रत्न प्रान्त”

📱9412113662

जय हिंद, जय भारत, जय वन्देमातरम,

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon