नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शक्ति वंदन अभियान के तहत चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

1 min read

नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं : आनंद द्विवेदी

लखनऊ 10 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

डालीगंज स्थित मानस सभागार में शक्ति वंदन अभियान के तहत महानगर स्तर पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी, लोकसभा चुनाव संयोजक मुकेश शर्मा, पश्चिम उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शक्ति वंदन अभियान के दौरान महिला एनजीओ की प्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा संवाद कार्यक्रम किया गया।

 

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक काम किए हैं देश में नई संसद बनने के बाद उसमें जो पहला कानून आया वो नारी शक्ति वंदन का था आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जन-धन योजना में महिलाओं के बैंक में खाते खुले, आज पुरूषों के बराबर महिलाओं के खाते हैं मुद्रा योजना में 70 प्रतिशत लोन मातृशक्ति को मिलता है मोदी सरकार ने हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम किया है नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं आवास योजना में मिलने वाले आवास महिला के नाम पर होता है, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है, प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय योजना के माध्यम से घर में बिजली मिलती है।

 

मुकेश शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री का यह कदम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक है देश और प्रदेश की आधी आबादी महिला मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा ने शक्ति वंदन अभियान शुरू किया हुआ है इस अभियान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा ।

 

शक्ति वंदन अभियान संयोजक, महामंत्री राम अवतार कनौजिया ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान की रूपरेखा बताई कि 11 से 14 फरवरी के बीच शक्ति सम्मान साथ ही 12 से 21 फरवरी के बीच स्वयं सहायता समूह से संपर्क कार्यक्रम चलेगा वही 22 फरवरी को प्रधानमंत्री इस अभियान से लाइव जुड़ेंगे, 25 26 फरवरी को एनजीओ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में महिला मोर्चा रीना चौरासिया, महामंत्री अर्चना साहू, नगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, हरशरण लाल गुप्ता, रमा शंकर त्रिपाठी, के एन सिंह, सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष राम शरण, रमन निगम, नम्रता सिंह, सरिता श्रीवास्तव, रजनी मिश्रा, शिवानी निगम, शिवा पाण्डेय, अनिता सिंह, शाहिदा खान, अंशु मिश्रा, अनिता सिंह, गुंजन वर्मा, डॉ रुबी राज सिन्हा, महिला मोर्चा, एनजीओ एवम स्वयं सहायता समूह की महिला पदाधिकारी उपस्थित रही।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon