नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 27, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान संवाद कार्यशाला का आयोजन

1 min read

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान संवाद कार्यशाला का आयोजन।

________________________

 

मुजफ्फरनगर 27 अक्टूबर 2026 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत आज राजकीय पुस्तकालय सभागार, मुजफ्फरनगर में संविधान संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कुलदीप कुमार एवं डॉ. शैलजा सिंह, प्राचार्य डीएवी डिग्री कॉलेज उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने उपस्थित समस्त प्रधानाचार्यों को संविधान निर्माण, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान संवाद का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को विद्यालय स्तर पर ही संविधान में निहित कर्तव्यों एवं छात्रों के अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।

प्रोफेसर कुलदीप कुमार ने संविधान की प्रस्तावना, प्रधानाचार्य के दायित्व एवं छात्रों के प्रति उनकी भूमिका विषय पर विचार रखे। प्रोफेसर शैलजा सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कंप्यूटर युग एवं इंटरनेट के उपयोग और व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से ज्यादा लगाव रखती है, जिस कारण अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है और छात्र शिक्षा से भटक रहे हैं।

पैरालीगल वॉलंटियर गौरव मलिक ने सामाजिक कुरीतियों – बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी एवं पोक्सो अधिनियम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाना प्रत्येक माता-पिता, सामाजिक व्यक्ति एवं शिक्षक की जिम्मेदारी है।

 

नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान संवाद अभियान की रूपरेखा एवं प्रत्येक विद्यालय में होने वाली एक्टिविटी को लेकर समस्त प्रधानाचार्यों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यशाला में सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी द्वारा आए हुए अतिथियों को पुस्तक भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon