श्रीमती हेमा डोबरियाल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी( महिला मोर्चा )लखनऊ महानगर ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का हृदय से आभार जताया
1 min read
श्रीमती हेमा डोबरियाल
महामंत्री भारतीय जनता पार्टी( महिला मोर्चा )लखनऊ महानगर ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का हृदय से आभार जताया
लखनऊ 2 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीमती हेमा डोबरियाल
महामंत्री भारतीय जनता पार्टी( महिला मोर्चा )लखनऊ महानगर ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए एक प्रेस बयान जारी किया और कहा की मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को महानगर महामंत्री महिला मोर्चा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।
विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ,हम सभी के अभिभावक देश के यशस्वी रक्षामंत्री सांसद,लखनऊ माननीय श्री राजनाथ सिंह जी का,माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ नीरज सिंह जी का,माननीय महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी का एवं महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अर्चना गुरु जी का।
शीर्ष नेतृत्व का यह विश्वास मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।
मैं पूर्ण निष्ठा, कर्मठता एवं समर्पण भाव से संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
श्रीमती हेमा डोबरियाल
महामंत्री भारतीय जनता पार्टी( महिला मोर्चा )लखनऊ महानगर ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है


