नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लखनऊ में “कौशल महोत्सव” की शुरूआत, पहले दिन 8500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया

1 min read

लखनऊ, 9 मार्च 2024: राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव “कौशल महोत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ आज लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ।

शुभारंभ अवसर पर कौशल महोत्सव रोजगार मेला के संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि लखनऊ कौशल महोत्सव रोजगार के लिए एक बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है। जहां बेरोजगार नौकरी प्राप्त कर सके और अपने पैरों पर खड़े हो सके। विभिन्न 20 सेक्टर से देश की लगभग 100 बड़ी कंपनियों के द्वारा यहां 20000 से अधिक वैकेंसी के अवसर उपलब्ध हुए हैं। पिछली बार आयोजित रोजगार मेले में भी 5000 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ था । एनएसडीसी के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पहले दिन ही यहां 8500 की संख्या में युवा आए हैं और 5541 रजिस्ट्रेशन हुए हैं । आशा है कि इस बार भी बड़ी से बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त करके जाएंगे । मा० रक्षा मंत्री जी की प्रेरणा से और एनएसडी के सहयोग से एक प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है और आगे आने वाले समय में कंपनियों द्वारा अधिक बड़े पद और रोजगार मिलेंगे।
नीरज सिंह ने रोजगार प्राप्त करने आए हुए सभी युवाओं से भी संवाद किया जिस दौरान बाराबंकी निवासी दिव्यांगजन दीपक यादव को गुड़गांव स्थित कंपनी में मिला पैकेजिंग का काम,आसमा बानो को लुलु मॉल, राधना देवी को कॉल सेंटर में नौकरी के लिए जॉब ऑफर मिलने पर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।नीरज सिंह सभी कंपनियों के स्टालों पर जाकर व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों से बात करी और अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा सकने के संबंध में वार्ता की।
यह कौशल महोत्सव 84 इम्प्लॉयर्स और विभिन्न एजुकेशनल बैकग्राउंड से आए हजारों जॉब सीकर्स को एक ही छत के नीचे लाया है।
लखनऊ कौशल महोत्सव का पहला दिन उत्साह से भरा हुआ था। इस कौशल महोत्सव में आए स्थानीय युवा जॉब और ट्रेनिंग के अवसर पाकर उत्सुक दिखाए दिए। पहले दिन 2748 से अधिक उम्मीदवारों को इम्प्लॉयर्स द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया।
उम्मीद है कि कौशल महोत्सव के दूसरे दिन भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा और इसके महत्व को बढ़ाएंगे।
लखनऊ कौशल महोत्सव एक ऐसे प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधित्व करता है जिसका उद्देश्य इम्प्लॉयर्स और उम्मीदवारों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है, जिसमें विभिन्न सेक्टर्स के इम्प्लॉयर उम्मीदवारों को जॉब के अवसर प्रदान करते हैं। यह मेगा जॉब मेला मजबूत संबंधों को बढ़ावा देता है, इम्प्लॉयर्स और युवाओं दोनों को जुड़ने के लिए एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। लखनऊ विश्वविद्यालय में देखा गया उत्साह कौशल महोत्सव की सफलता का प्रमाण है और देश के युवाओं को न केवल कौशल से सुसज्जित करने, बल्कि उन्हें प्रासंगिक जॉब सुरक्षित करने में सहायता करने हेतु एनएसडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। एनएसडीसी के प्रवक्ता (स्पोकपर्सन) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, हम उत्तर प्रदेश सरकार को उनकी राजधानी में इस कौशल महोत्सव के आयोजन में सहयोग करने और राज्य के युवाओं के लिए इस प्रमुख रोजगार मेले के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं।
इसके अलावा, इच्छुक उम्मीदवार जो इस कौशल महोत्सव के दूसरे दिन भाग लेना चाहते हैं, वे एनएसडीसी जॉब पोर्टल https://www.nsdcjobx.com/ पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस आयोजन के लिए एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स, ग्रेजुएट, इंटरमीडिएट और मैट्रिकुलेंट सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यह पीएमकेके, पीएमकेवीवाई, अप्रेंटिसशिप और कई कौशल विकास योजनाओं से संबंधित उम्मीदवारों के लिए भी खुला रहेगा। 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon