लोक अदालत द्वारा आपसी सहमति से वादों का शीघ्र निपटारा
1 min read
लोक अदालत द्वारा आपसी सहमति से वादों का शीघ्र निपटारा वास्तव में प्रशंसनीय कार्य !जस्टिस नीरज तिवारी सहारनपुर (अहमद रज़ा) लोक अदालत में 432035 तथा 5, 6 व 7 मार्च को आयोजित पैटी आफेन्स की विशेष लोक अदालत में 364 वादो का निस्तारण जिसमें दोनों प्रकार की लोक अदालतों को मिलाकर 432399 वादों का निस्तारण हुआ। सिविल कोर्ट परिसर में प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र सम्भाग, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकम में जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नरेन्द्र कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण संजय कुमार, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता बार एसोसियेशन के सचिव निशांत त्यागी सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण,अधिवक्तागण एवं कोर्टस स्टाफ मौजूद रहें। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मा.प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र सम्भाग, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने अपने सम्बोधन बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां मामले के दोनों पक्ष की आपसी सहमति से मामलो का निस्तारण होता है इसलिए हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम लोक अदालत से अधिक से अधिक लाभ उठाए और अपना समय और पैसा बचाएं कर्मठ नयायधीश ने लोक अदालत में निपटाए गए 432399 वादों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सुलभ न्यायिक प्रक्रिया सभी के लिए फायदे मंद है! आज लोक अदालत में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, नरेन्द्र कुमार, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजय कुमार, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बार एसोसियेशन के सचिव निशांत त्यागी ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यकम के अंत में जनपद की कर्मठ और सुशील न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी जजों, स्टॉफ और अधिवक्ताओं के कार्य पर्णाली की तारीफ़ की। प्रशासनिक न्यायाधीश, सत्र सम्भाग, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कचहरी परिसर में स्थित 12 कक्षीय भवन में वातानुकूलन प्रणाली का शुभारम्भ भी किया। कार्यकम का सचालन अपर जिला जज प्रकाश तिवारी ने किया।अपर जिला जज व नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत,शाश्वत पाण्डेय तथा अपर जिला जज व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादो में नरेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के 213 वैवाहिक वाद निस्तारित हुए जिसमे उनके न्यायालय से काफी संख्या में पति-पत्नि बतौर पति-पत्नि साथ साथ गये। संजय कुमार पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 31 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद निस्तारित किये। अरविन्द कुमार गौतम अतिरिक्त परिवार अपर जिला जज के 3 वाद, प्रकाश तिवारी अपर जिला जज के 5 वाद, श्रीमती शबीह जेहरा, अपर जिला जज के 2 वाद, शाश्वत पाण्डेय, अपर जिला जज के 3 वाद, पिकू कुमार, अपर जिला जज के 651 बाद, त्रिभुवन नाथ अपर जिला जज के 3 वाद, श्रीमती कल्पना पाण्डेय अपर जिला जज के 7, महेश कुमार, अपर जिला जज के 6 बाद, आलोक शर्मा अपर जिला जज के 5 वाद, आसिफ इकबाल रिजवी अपर जिला जज के 2 वाद, श्रीमती आराधना कुशवाह अपर जिला जज के 9 वाद, विकास अपर जिला जज के 22 वाद, क्रमलदीप अपर जिला जज के ।। वाद, पप्पू कुमार सिंह लघुवाद न्यायाधीश के7 वाद, आशुतोष तिवारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 1702 वाद, अमित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन के 203 बाद, श्रीमती मीना चावला एसीजेएम प्रथम 1374, श्रीमती प्रियका वर्मा एसी जेएम द्वितीय 586 वाद,मौ.आरिफ सिविल जज(सीडी) एफटीसी 260 के वाद, अमित कुमार वर्मा, प्रथम अपर सिविल (सीडी) के 73 वाद, श्रीमती आकांशा तिवारी सिविल जज जुडी सिटि 13, श्रीमती समाली मित्तल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम 257 वाद, देवेश त्रिपाटी, सिविल जज जुडी हवाली 21 वाद, सुश्री श्वेता यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के 321 वाद,श्रीमती करिश्मा जायसवाल, अपर सिविल जज जूडि के 311 वाद, अमरेन्द्र कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के 394 वाद, विरेश कुमार अपर सिविल जज जूडि के 361 सुमित गुप्ता अपर सिविल जज जू०डी० 79. रतन शेखर निर्मल अपर सिविल जज जूडी के 181 वाद एवं एलके राठी अत्ति जज के 127 के बाद निस्तारित हुए। सुश्री निधि अपर जिला जज देवबन्द के 5 वाद, परविन्द्र सिंह सिविल जज एसडी व एसीजेएम देवबन्द के 528 वाद, नितिन सिहँ सिविल जज जूडी देवबन्द के 164 वाद, प्रिन्स जिन्दल अपर सिविल जज जूडी के 200 ग्राम न्यायालय बेहट नरेन्द्र कुमार के 188
वाद निस्तारित। आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में 2293 बैंक के लोन सम्बन्धी प्रीलिटेशन के वाद निस्तारित हुये तथा राजस्व व प्रशासन के 321327 वाद निस्तारित हुये। आज की राष्ट्रीय लोक अदालत विशेष पैटी आफन्स की विशेष लोक अदालत को सम्मिलित करते हुए 432399 वादों का निस्तारण किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, बैंक एवं बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, जमाल साबरी समेत अधिवक्तागण, कोर्ट स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।


