शिक्षा व विकास पर केंद्र और राज्य की सरकार कर रही बेहतर कार्य प्रमुख उरुवा
◆शिक्षा से ही रास्ट्र को मिलेगी नई ऊंचाई : पप्पू गौतम.◆
◆उरुवा के उन्मुखीकरण कार्यशाला में पंचायतों व शिक्षा विभाग के संयोजन पर जोर।◆
◆उरुवा की ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न।◆
प्रयागराज: प्रदेश की योगी सरकार ने परिषदीय शिक्षा और व्यवस्था सुधार के लिए संजीव दिखाई दिया। इसमें और सुधार के लिए नए सिरे से पहल की जा रही है। इसी के तहत विकास खण्ड उरुवा के ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान / स्थानीय प्राधिकरण विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला बृंदावन गेस्ट हाउस मेजारोड में संपन्न हुई। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख उरुवा प्रतिनिधि पप्पू गौतम व विशिष्ट अतिथि टाउन एरिया सिरसा के चेयरमैन विपिन कुमार उर्फ लखन केसरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की वंदना व उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकी के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवागंतुक बीडीओ उरुवा धीरेश कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम के आयोजक मेजबान खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा कैलाश सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पप्पू गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित हो रही विभिन्न शैक्षणिक योजनाएं, डीबीटी के माध्यम से आवंटित धनराशि के सत प्रतिशत प्रेषण व उसके समग्र उपयोग, नई शिक्षा नीति तथा निपुण भारत मिशन के बारे में तथा ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों को शैक्षिक अधिगम का उत्कृष्ट संस्थान बनाए जाने के प्रति सभी के सक्रिय प्रयासों की सराहना की तथा शिक्षा और विकास पर केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां सरकार ने विकास नही किया है और पंचायत विभाग लगातार स्कूलों का विकास कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा कैलाश सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य,आवश्यकता तथा डीबीटी के माध्यम से सीधे सुविधा हस्तांतरण, निपुण भारत, मिशन 19 पैरामीटर की जानकारी ऑपरेशन कायाकल्प की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एसएमसी अध्यक्षों व जन समुदाय के व्यापक सहयोग की आवश्यकता व महत्व के बारे में सभी को बताया। महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देश पर विद्यालय स्तर पर संचालित गतिविधियों पर चर्चा हेतु शिक्षा और पंचायत विभाग के संयोजन पर बल दिया गया है। कार्यशाला का संचालन एआरपी उरुवा सुनील शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ मेजा के अध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी ने मुख्य अतिथि प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख उरुवा पप्पू गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। बीआरसी उरुवा के कार्यालय प्रभारी रोहित त्रिपाठी कार्यशाला में पधारें ब्लॉक के सभी सम्मानित ग्राम प्रधान को माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उक्त अवसर पर प्रधान संघ उरुवा के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ उरुवा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, मंत्री संदीप पांडेय, जूनियर शिक्षक संघ उरुवा के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, मुकेश शुक्ला, एआरपी उरुवा राजेश मिश्रा, प्रीतम दास, विमलेश यादव तथा प्रधान कोटहा ज्ञान चंद मिश्रा, प्रधान औता आरती देवी, प्रधान विगहना विनोद मिश्रा, प्रधान टूडीहार रमाकांत, प्रधान खानपुर गोरेलाल, प्रधान रामनगर प्रतिनिधि नीरज यादव, प्रधान बिजौरा दशरथ लाल, प्रधान चौकी फतेह बहादुर निषाद, प्रधान समहन संतोष पटेल व प्रधान चोरबना मानिक चंद्र मिश्रा तथा प्रधानाध्यापक दिवाकर दत्त मिश्रा, रीता मिश्रा, चित्रा शुक्ला, गीता यादव, मंजू खरे, माधुरी, स्तुति श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, शोभनाथ पांडेय, प्रतिभा अवस्थी, माया तिवारी, पुष्कर द्विवेदी, रामसेवक, अनुज श्रीवास्तव, चित्रपाल सिंह, शिप्रा, इकबाल अहमद, स्वाति तिवारी व शशिकांत सैनी और एसएमसी अध्यक्ष मनीष कुमार, देवराज, रंजना देवी, ममता, सोनिका पटेल, किरन, रामरतन, संतलाल, संतोष जैसल, मंजुला पांडेय, राधेश्याम तिवारी व विजय कुमार आदि ब्लॉक के कई ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।


