नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम व एसपी द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत किये गये रूट डाइवर्जन का लिया गया जायजा, सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

1 min read

संत कबीर नगर 29 जुलाई 2024। मंडलायुक्त बस्ती मंडल, बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर.के.भारद्वाज के निर्देशन मे जनपद में कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा रूट डाइवर्जन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

दुर्गा मन्दिर मगहर में रूट डाइवर्जन के दौरान श्रावण मास/कांवड़ यात्रा में कावड़ियों/शिव भक्तों के सुरक्षित आवागमन आदि व्यवस्थाओं सहित कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने के दृष्टिगत सम्बंधित बिन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon