नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

1 min read

मा0 विधायक धनघटा की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
जनता की शिकायतों का निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता-मा0 विधायक धनघटा।
अधिकारीगण अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से नियमित जनसुनवाई करें-डीएम।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों का समय से करें निस्तारण सभी थानाध्यक्ष-एसपी।

*संत कबीर नगर 03 अगस्त 2024 (सू0वि0)।* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान फरियादियों की विभिन्न प्रकरणों से संबंधित शिकायतों/समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए।


संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।


खलीलाबाद तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 01 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 56 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान एवं उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र की उपस्थित में सम्पन्न हुई। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
उप जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।
तहसील धनघटा में कुल 57 प्रार्थना पत्र आये जिसे क्रमवार फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।


इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।
तहसील मेंहदावल में कुल 75 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार आनन्द कुमार ओझा सहित तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon