नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश।

1 min read

*संत कबीर नगर दिनांक 23 अगस्त 2024 (सूचना विभाग)।* मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम, जिला प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की मध्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 सितम्बर 2024 के दृष्टिगत बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां/प्रक्रिया पूर्ण की जा रही हैं।
प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील किया है की ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नही हैं वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है, इसके लिए पक्षकार को मात्र एक प्रार्थना पत्र में आपसी विवाद का विवरण लिख कर देना होता है। निस्तारित हुए मामले का आदेश न्यायालय के डिक्री के समान होगा।

*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon