नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जैन स्थानक बड़ौत में दीक्षार्थी बहन स्वाति जैन का तिलक महोत्सव संपन्न !  

1 min read

 जैन स्थानक बड़ौत में दीक्षार्थी बहन स्वाति जैन का तिलक महोत्सव संपन्न !

जैन सन्यास ग्रहण करना खड़ी तलवार पर चलने जितना कठिन है- साध्वी शकुंतला

 

जैन स्थानक मंडी में आयोजित तिलक एवं अभिनंदन समारोह में अमीनगर सराय निवासी दीक्षार्थी बहन स्वाति जैन पुत्री सुनील जैन का अनुमोदन महोत्सव जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा तिलक करके किया गया ! इस दौरान सब हमें मौजूद सैकड़ो महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने दीक्षार्थी बहन को तिलक करके मंगल गीत गाते हुए उनके आगामी संयम जीवन की अनुमोदना की !

 

धर्म सभा में सानिध्य प्रदान कर रही जैन साध्वी शकुंतला जी महाराज ने कहा कि जैन साधु जीवन अंगीकार करना वर्तमान भौतिक समय में अत्यंत कठिन एवं कठोर निर्णय हैं! बहन स्वाति जैन ने यह निर्णय करके आज के मानव समाज को एक संदेश दिया है! जैन सन्यास ग्रहण करना तलवार की नोक पर चलने के समान कठिन हैं!

 

धर्म सभा को संबोधित करते हुए इतिहासकार डॉ अमित राय जैन ने बताया कि दीक्षा आरती बहन स्वाति जैन ने स्नातक की उपाधि तक की भौतिक शिक्षा ग्रहण की हुई है उसके उपरांत उन्हें वैराग्य के भाव आने के बाद धार्मिक शिक्षण ग्रहण कर उन्होंने अपने परिवार से आज्ञा प्राप्त कर जैन सन्यास ग्रहण करने का निर्णय लिया! आगामी 19 जनवरी 2024 को अमीनगर सराय कस्बे में सील चंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य समारोह के दौरान उन्हें जैन सन्यास दीक्षा प्रदान की जाएगी! जिसमें हजारों श्रद्धालु विभिन्न प्रदेशों से भाग लेंगे!

 

स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, घसीट मल जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, डॉ अमित राय जैन,राजेंद्र प्रसाद जैन, वीरेंद्र जैन, मूलचंद जैन, पवन कुमार जैन, देवेंद्र जैन, मोनिका जैन, इंद्राणी जैन, पूनम जैन इत्यादि लोगों ने दीक्षार्थी बहन को तिलक किया !

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon