*डीएम का चाय 🍮 पिलाना गुनाह है क्या ?*
1 min read
*डीएम का चाय 🍮 पिलाना गुनाह है क्या ?*
उत्तर प्रदेश के सीएम के बेहद भरोसेमन्द आईएएस अधिकारी और मौजूदा समय में ग़ाज़ियाबाद के ज़िला अधिकारी राकेश कुमार सिंह 2nd बैच 2010 पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ DM और VC ग़ाज़ियाबाद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, 24 दिसम्बर को मुख्यमंत्री दौरे के दौरान 12 BJP नेताओं को सीएम से मिलने के लिए बुलाया गया था जिन्हें DM ने सम्मान देते हुए चाय भी ☕पिलवाई, किन्हीं वजहों से भाजपा नेताओं की मुलाकात मुख्यमंत्री से नही हो पायी, जिससे नाराज़ होकर BJP नेताओ ने चाय के 700 रूपये DM साहब के कार्यलय में दे दिए। नेता जी को भी सोचना चाहिए मुख्यमंत्री से मिलने का फ़ैसला सीएम सिक्योरिटी करती है जिसे स्थानीय पुलिस स्पोर्ट करती है, डीएम के पास मुख्यमंत्री का सिर्फ़ प्रोटोकॉल होता है।
कुछ वज़ह जरूर रही होगी जिसकी वजह से मुख्यमंत्री की BJP नेताओ से मुलाक़ात नही हो पायी इसमें DM गाजियाबाद की क्या ज़िम्मेदारी है, उन्होंने तो सम्मान के साथ नेताओं को चाय भी पिलाई फ़िर इस तरह से पत्र वायरल करने से क्या होगा। गाजियाबाद में आज ये पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

