बसंत पंचमी अवसर पर आगरा नगर निगम द्वारा अनूठा पर्यावरण संरक्षण अभियान
1 min read
*बसंत पंचमी अवसर पर आगरा नगर निगम द्वारा अनूठा पर्यावरण संरक्षण अभियान*
*बच्चो की सहभागिता द्वारा वेस्ट टू आर्ट से हो रहा पार्कों का सौंदर्यीकरण*
आगरा। वसंत पंचमी के अवसर पर नगर निगम आगरा द्वारा शहर के विभिन्न पार्कों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में स्थित पार्कों में पौधारोपण किया गया साथ ही पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए वेस्ट टू आर्ट की थीम पर कार्य किया गया।
इस अभियान में विशेष रूप से बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को एकत्र कर उनसे सुंदर कलाकृतियां बनाई। बोतलों, पेंट के डब्बों और अन्य अनुपयोगी सामग्री का पुनः उपयोग कर विभिन्न आकृतियां बनाई गईं, जिससे पार्कों को आकर्षक रूप दिया गया। बोतलों से बने गमलों में फूलों के पौधे लगाकर पार्कों की सजावट की गई। पुराने वाहनों के टायरों से कुर्सियां बनाई गईं, जिससे पार्क में बैठने की व्यवस्था भी की गई।
नगर निगम की सहयोगी संस्था संवेदना डेवलेपमेंट सोसायटी ने बच्चों को इस कार्य में सहयोग प्रदान किया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस पहल से न केवल पार्कों का सौंदर्यीकरण हुआ बल्कि बच्चों और स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ, नृत्य प्रस्तुत किए गए और गीत भी गाए गए जिससे सभी को स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूक किया गया साथ ही पार्कों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं वार्ड वासियों और बच्चों द्वारा ली गई है।
*नगर निगम का विशेष आरआरआर अभियान*
इस अनूठी पहल को सफल बनाने के लिए नगर निगम की सहयोगी संस्था द्वारा एक सप्ताह पूर्व से एक विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) वाहन के माध्यम से सभी वार्डों में पुनः उपयोगी सामग्री और प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित की गईं। इस अभियान के अंतर्गत एकत्रित सामग्री का उपयोग पार्कों के सौंदर्यीकरण में किया गया।
इस अभियान में नगर निगम के पार्षदगण,अधिकारीगण स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, एनजीओ,पर्यावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य,सामाजिक कार्यकर्ता,आदि भी इस पहल में सम्मिलित हुए। सभी ने मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के इस प्रयास को सफल बनाया।
**नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की अपील**
नगर आयुक्त महोदय ने आगरा शहरवासियों से अपील की है कि बाजारों,पार्कों में गंदगी न फैलाएं, कचरा डस्टबिन में डालें और स्वच्छ भारत मिशन हेतु नगर निगम का सहयोग करें। नगर को स्वच्छ बनाए रखना नागरिकों की जिम्मेदारी है सामूहिक प्रयास से ही हम अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बना सकते हैं।
नगर निगम के इस विशेष प्रयास से आगरा शहर के पार्कों को एक नई पहचान मिली है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। स्वच्छता मिशन में सरदार बलजीत सिंह द्वारा जबरदस्त सहयोग दिया जा रहा है चाहे लखनऊ हो चाहे मेरठ या मुजफ्फरनगर हो सरदार बलजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता मिशन ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ है और अब आगरा में भी सरदार बलजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में लगातार स्वच्छता अभियान ऐतिहासिक सफलता से संपन्न हो रहा है उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में सरदार बलजीत सिंह लगातार मुजफ्फरनगर रहे और बेमिसाल कार्य करते हुए सर्व समाज की सेवा की और उन्हें बड़ी तादाद में ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराया राशन भी उपलब्ध कराया और बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने का कार्य भी किया आज भी जनपद मुजफ्फरनगर में सरदार बलजीत सिंह को सभी नागरिक सम्मान के साथ याद करते हैं और चारों ओर प्रशंसा करते हैं सरदार बलजीत सिंह बहुत ही बेहतरीन छवि के बेदाग छवि के प्रमुख समाजसेवी हैं जो बिना किसी लालच के समाज की सेवा के लिए निरंतर और सदैव तत्पर रहते हैं आम नागरिक कौन है यह भी मांगती है कि सरदार बलजीत सिंह को भारत के राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाना चाहिए सरदार बलजीत सिंह बेहद अनुभवी और हरदिल अजीज प्रमुख समाजसेवी हैं जिनकी प्रशंसा पूरे राज्य उत्तर प्रदेश के नागरिकों द्वारा की जा रही है


