नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

विधानसभा दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर चुनाव पर क्या बोले पीएम मोदी और सीएम योगी और अखिलेश यादव

1 min read

विधानसभा दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर चुनाव पर क्या बोले पीएम मोदी और सीएम योगी और अखिलेश यादव: कौन जीता और कौन हारा पूरा लेखा-जोखा देखिए। लखनऊ 8 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार विधानसभा दिल्ली के चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा की मिल्कीपुर सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने क्या बयान दिया देखिए नीचे *पीएम के नेतृत्व में यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है मिल्कीपुर की जीतः सीएम योगी*

*मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की ऐतिहासिक विजय*

*सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी बधाई*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी। सीएम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों, सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन!

जय श्री राम!

दिल्ली-चुनाव आयोग ने BJP के 36 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया….

शालीमार बाग से बीजेपी की रेखा गुप्ता जीतीं

त्रिनगर से बीजेपी के तिलक राम गुप्ता जीतें

मोती नगर से बीजेपी के हरीश खुराना चुनाव जीते

राजौरी गार्डन से BJP के मनजिंदर सिरसा की जीत

राजिंदर नगर से बीजेपी के उमंग बजाज की जीत

छतरपुर से बीजेपी के करतार सिंह तंवर की जीत

संगम विहार से बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी जीते

ग्रेटर कैलाश से बीजेपी की शिखा रॉय चुनाव जीतीं

पटपड़गंज से बीजेपी के रवि नेगी की चुनाव में जीत

लक्ष्मी नगर से बीजेपी के अभय वर्मा चुनाव जीते

गांधी नगर सीट से BJP के अरविंदर सिंह लवली की जीत

रिठाला से बीजेपी के कुलवंत राणा ने जीत दर्ज की

मुस्तफाबाद से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट चुनाव जीते

हरी नगर से बीजेपी के श्याम शर्मा ने जीत दर्ज की

मॉडल टाउन से बीजेपी के अशोक गोयल चुनाव जीते

कस्तूरबा नगर से बीजेपी के नीरज बसोया चुनाव जीते

मंगोलपुरी से बीजेपी के राजकुमार चौहान चुनाव जीते

आदर्शनगर से बीजेपी के राजकुमार भाटिया चुनाव जीते

शकूरबस्ती से बीजेपी के करनैल सिंह ने जीत दर्ज की

कृष्णानगर से बीजेपी के अनिल गोयल चुनाव जीते

वजीरपुर से बीजेपी की पूनम शर्मा ने जीत दर्ज की

विश्वासनगर से BJP के ओमप्रकाश शर्मा चुनाव जीते

जंगपुरा से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह जीते

करावलनगर से बीजेपी के कपिल मिश्रा चुनाव जीते

घोंडा से बीजेपी के अजय महावर ने जीत दर्ज की

नांगलोई जाट से बीजेपी के मनोज कुमार शौकीन जीते

नजफगढ़ से BJP की नीलम पहलवान ने जीत दर्ज की

आरकेपुरम से BJP के अनिल कुमार शर्मा ने चुनाव जीते

संगमविहार से बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी चुनाव जीते

रोहतासनगर से बीजेपी के जीतेंद्र महाजन चुनाव जीते

नई दिल्ली से BJP के परवेश साहिब सिंह चुनाव जीते

नेरेला से बीजेपी के राज करण खत्री ने जीत दर्ज की

मालवीय नगर से BJP के सतीश उपाध्याय चुनाव जीते

तिमारपुर से बीजेपी के सूर्य प्रकाश खत्री चुनाव जीते

शाहदरा से बीजेपी के संजय गोयल ने जीत दर्ज की

बिजवासन से बीजेपी के कैलाश गहलोत चुनाव जीते

दिल्ली विधानसभा चुनाव:इन 48 सीटों पर जीती भाजपा, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रचंड जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा सरकार बनाने वाली है। 48 सीटों पर भाजपा ने तो 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी पराजय का सामना करना पड़ा है।सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य नेताओं को भी पराजय का सामना करना पड़ा है।

इन 48 सीटों पर जीती भाजपा

नरेला- राज करण खत्री

तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री

आदर्श नगर- राज कुमार भाटिया

बादली- अहीर दीपक चौधरी

रिठाला- कुलवंत राणा

बवाना- रविंदर इंदराज सिंह

मुंडका- गजेंद्र गोयल

नांगलोई जाट- मनोज कुमार शौकीन

मंगोलपुरी- राज कुमार चौहान

रोहिणी- वीजेंद्र गुप्ता

शालीमार बाग- रेखा गुप्ता

शकूरबस्ती- करनैल सिंह

त्रिनगर- तिलक राम गुप्ता

वजीरपुर- पूनम शर्मा

मॉडल टाउन- अशोक गोयल

मोती नगर- हरीश खुराना

मादीपुर- कैलाश गंगवाल

राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा

हरिनगर- श्याम शर्मा

जनकपुरी- आशीष सूद

उत्तम नगर- पवन शर्मा

द्वारका- प्रद्युम्न सिंह

मटियाला- संदीप सेहरावत

नजफगढ़- नीलम पहलवान

बिजवासन- कैलाश गहलोत

पालम- कुलदीप सोलंकी

राजेंद्र नगर- उमंग बजाज

नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा

जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह

कस्तूरबानगर- नीरज बसोया

मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय

आरके पुरम- अनील कुमार शर्मा

मेहरौली- गजेंद्र सिंह यादव

छत्तरपुर- करतार सिंह तंवर

संगम विहार- चंदन कुमार चौधरी

ग्रेटर कैलाश- शिखा रॉय

त्रिलोकपुरी- रविकांत

पटपड़गंज- रविंदर सिंह नेगी

लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा

विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा

कृष्णानगर- अनील गोयल

गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली

शहादरा- संजय गोयल

रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन

घोंडा- अजय महावर

मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट

करावल नगर- कपिल मिश्रा

विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वह चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है।

ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वह 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपा वाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए मतलब 90 प्रतिशत जनता ने ख़ुद अपनी आँखों से ये धांधली देखी है।

ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आँखों-में-आँखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।

जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वह आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न क़ुदरत उन्हें बख्शेगी, न क़ानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वह अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे।

लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।

मोदी का बयान-

मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं,मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं-PM

आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है,जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया-PM

दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है-PM

आज की ये विजय ऐतिहासिक है,

दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया है,एक दशक की AAP-दा से दिल्ली मुक्त हुई है,दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है – आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है,आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई AAP-दा की हार हुई है-PM !!

आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है,हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया-PM

मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूं,पूर्वांचल से मेरा अपनेपन का रिश्ता है,पूर्वांचल के लोगों ने प्यार और विश्वास की नई ऊर्जा दे दी, नई ताकत दे दी,इसलिए मैं पूर्वांचल के लोगों का, पूर्वांचल के एक सांसद के नाते विशेष रूप से आभा

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon