नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

महाकुंभ में उमड़े जनसैलाब को संभालना बनी बड़ी चुनौती

1 min read

*महाकुंभ में उमड़े जनसैलाब को संभालना बनी बड़ी चुनौती: जांबाज युवा आईपीएस अभिषेक यादव ने जब संभाली ख़ुद कमान

प्रयागराज 19 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

*प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को संभालने उतरे जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युवा जांबाज आईपीएस अभिषेक यादव ने खुद मोर्चा संभाला स्टेशन पर आ रही भीड़ को खुद कर रहे थे नियंत्रित मेला क्षेत्र को कूच करने वाली भीड़ को स्टेशन पर ही नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बना था*

*प्रयागराज जंक्शन पर उमड़े जनसैलाब को जांबाज युवा आईपीएस अभिषेक यादव ने कुशलता से किया है नियंत्रित*

*नई दिल्ली स्टेशन पर हुई अव्यवस्था के बाद भगदड़ की घटना से पहले ही,प्रयागराज जंक्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीआरपी अभिषेक यादव ने संभाला था मोर्चा*जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव ने जब देखा कि श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही है और लाखों की संख्या में भीड़ है कुछ भी हो सकता है तो श्री अभिषेक यादव ने स्वयं मोर्चा संभाला और ऐसी व्यवस्था बनाई की किसी भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो पाई और भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया वह भी श्रद्धालुओं से शिष्टाचार रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीआरपी श्री अभिषेक यादव द्वारा किए गए इस परिश्रम की श्रद्धालुओं द्वारा दिल खोलकर प्रशंसा की गई उल्लेखनीय है कि श्री अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर जनपद के सर्वाधिक लोकप्रिय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं और एक से बढ़कर एक कुख्यात अपराधी को उसके अंजाम तक भी पहुंचाने में सफलता हासिल कर चुके हैं पूरे उत्तर प्रदेश में युवा जांबाज आईपीएस श्री अभिषेक यादव का नाम बहुत ही सम्मान से लिया जाता है और आम जनता में श्री अभिषेक यादव सर्वाधिक लोकप्रिय युवा आईपीएस अधिकारी के रूप में मशहूर हैं प्रयागराज महाकुंभ में संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर लाखों की संख्या में भीड़ जुट गई और इस भीड़ को संभालना बिना किसी कार्य योजना के बहुत कठिन कार्य था परंतु युवा आईपीएस अधिकारी श्री अभिषेक यादव ने तत्काल ही पुलिस बल को निर्देश दिए की वह मानव श्रृंखला बना ले और भीड़ को नियंत्रित करें और कुछ ऐसा करें कि आगे जाने की जल्दी में कुछ अनहोनी ना हो जाए इसे रोकने के लिए उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि एक दूसरे के आगे निकलने का प्रयास न करें तथा बहुत ही धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे श्री अभिषेक यादव की यह योजना सफल हो गई और श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित हो गई एवं बहुत ही बेहतर ढंग से उनको गंतव्य की ओर रवाना किया गया पूरी भीड़ को एक साथ नहीं जाने दिया बल्कि धीरे-धीरे करके भीड़ को निकाला गया स्वयं सारी व्यवस्था की कमान श्री अभिषेक यादव संभाल रहे थे और माइक पर बार-बार अलाउंस कर रहे थे कि जल्दबाजी न करें धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे और सभी कुशलता पूर्वक हो गया किसी को भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा श्री अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस के जवानों ने बहुत ही मेहनत की और कोई भी अनहोनी नहीं होने दी वास्तव में इस कार्य के लिए युवा आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीआरपी प्रयागराज श्री अभिषेक यादव के परिश्रम की और सूझबूझ की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon