नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आईआईएमटी सहारनपुर के इन्द्रप्रस्थ कोलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान 2025

1 min read

आईआईएमटी सहारनपुर के इन्द्रप्रस्थ कोलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान 2025 का शुभारम्भ एवं समापन*

सहारनपुर 26 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्‌यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नालॉजी सहारनपुर में आज दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उडान-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री मनीष बंसल ,जिलाधिकारी सहारनपुर, चेयरमैन डा. एस. सी. कुलश्रेष्ठ, सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ , श्रीमती मुक्ता कुलश्रेष्ठ प्रेसिडेंट एस आर जी सी,डा. पूनम शर्मा, डा० प्रेरणा मित्तल, निदेशक डा अंजू वालिया एवम गणमान्य व्यक्तियो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के छात्रो ने गणेश वन्दना के साथ किया गया। इस प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरान्त शिवांगी एंड ग्रुप ने उड़ान थीम पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद आयुषी एंड ग्रुप ने एक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको की खूब तालिया बटोरी। कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के छात्र-छात्राओं ने हर हर महादेव थीम पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रिया एंड ग्रुप ने महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मयंक एंड ग्रुप ने आर्मी एक्ट प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात हर्ष ने एक बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीष बंसल ने अपने संबोधन में छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए तथा मेहनत का फल मीठा होता है। उन्होंने छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा तथा उन्होंने यह भी बताया असफलता होने पर हमें पीछे नहीं हटना चाहिए क्योंकि असफलता के आगे ही सफलता की सीढ़ी होती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के चेयरमैन एस सी कुलश्रेष्ठ एवं उनकी टीम को बधाई दी।

मुख्य अतिथि श्री मनीष बंसल जी द्वारा संस्था के बी टेक, पॉलीटेक्निक एवम डी फार्मा के मेधावी छात्र छात्राओं को अवार्ड देकर सम्मनित किया गया। संस्था के स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा डी फार्मा के छात्र प्रितपाल को दिया गया।

इसके पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था में उपस्थित सभी मीडिया बन्धुओं संस्था के चेयरमैन डा० एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने स्वागत कर उन्हें उपहार भेंट किये। संस्था के चेयरमैन डा.एस सी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संस्था में दो दिवसीय कार्यक्रम उड़ान-2025 मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सुन्दर प्रस्तुतिया एक थीम पर आधारित है। संस्था की निदेशक डा० अंजू वालिया ने बताया कि प्रति वर्ष संस्था में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव की थीम उड़ान है। जिसका मतलब आगे बढ़ने से है। उन्होने बताया सपनो की उड़ान छात्र- छात्राओं के लिए एक मोटिवेशन है। मंच का संचालन डॉ वालिया फरहीन ने कराया। कार्यक्रम में सफल संचालन में संस्था के सभी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

*इन्द्रप्रस्थ कोलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान 2025 का समापन*

 

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्‌यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नालॉजी सहारनपुर में चल रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उडान-2025 का आज समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रोफेसर विमला वाई, कुलपति, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर, चेयरमैन डा. एस. सी. कुलश्रेष्ठ, सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ , श्रीमती मुक्ता कुलश्रेष्ठ प्रेसिडेंट एस आर जी सी,डा. पूनम शर्मा प्रेसिडेंट आईआईएमटी, निदेशक डा अंजू वालिया, डॉ प्रेरणा मित्तल प्राचार्य, श्रीमती नीतू सिंह एवम गणमान्य व्यक्तियो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के छात्रो ने गणेश वन्दना के साथ किया गया। इस प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुहानी ग्रुप ने नारी शक्ति पर बहुत अच्छी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। आयुषी ग्रुप ने इतिहास का आईना पर प्रस्तुति देखकर सबका मनमोहन लिया। सुगंधा ग्रुप ने बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुति देकर सबको एक खूबसूरत संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर विमला वाई ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है उन्होंने मैरीकॉम का उदाहरण देते हुआ कहा कि आज की नारी बाहुबल में भी कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा आज की नारी किसी भी प्रकार से किसी पर पर भी निर्भर नहीं है, वह आत्मनिर्भर है। उन्होंने इंद्रप्रस्थ कॉलेज को इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कॉलेज विश्वविद्यालय को नए कीर्तिमान पर लेकर जाएगा।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर विमला वाई जी द्वारा संस्था बीए, बी. कॉम , बीएससी, बीबीए, बीपीईएस, बी.एड. के मेधावी छात्र छात्राओं को अवार्ड देकर सम्मनित किया गया। इसके अलावा उन्होंने बीपीईएस के छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलों में मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संस्था के स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रोफेसर विमला वाई जी द्वारा बीएससी के छात्र निपुण सिंघल को दिया गया।

इसके पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अजय सिंह , मेयर , सहारनपुर ने की। डॉ अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा हमारा देश शिक्षक के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है तथा युवा की नई विचारधारा के साथ काम करके माननीय श्री प्रधानमंत्री जी का संकल्प 2047 में विकसित भारत बनाने का जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि हमारा देश आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का देश है तथा यह आप जैसे छात्र छात्राओं के कार्य करने पर ही संभव हुआ है। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कॉलेज को शुभकामनाएं दी। संस्था में उपस्थित सभी मीडिया बन्धुओं संस्था के चेयरमैन डा० एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने स्वागत कर उन्हें उपहार भेंट किये। संस्था के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रतिवर्ष संस्था में उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था के स्टाफ को विभिन्न अवॉर्ड ने नवाजा जाता है। इस वर्ष बेस्ट टीचर के अवॉर्ड से मिस प्रतिष्ठा को नवाजा गया।इसके अलावा डॉ तेज कुमार व मोहम्मद असद को स्टूडेंट्स वेलफेयर अवॉर्ड, रजनीश कुमार को टेक इनोवेटर अवॉर्ड, अज़रा व कल्पना शर्मा को उत्कृष्ट काउंसलर अवॉर्ड, विकास चौधरी, इंद्रिका, दीपक धीमान को उत्कृष्ट कार्य हेतु अवॉर्ड दिया गया। अर्शी महमूद, वलिया फरहीन, सविता स्वरूप , दीपक बर्मन, सरिता शर्मा को राइजिंग स्टार अवॉर्ड ने नवाजा गया। श्रममेव जयते अवॉर्ड मनोज राणा, संदीप, संजय व नवीन को दिया गया। संस्था के स्टाफ ने अवॉर्ड पाकर धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका श्रीमती पूजा तोमर व श्रीमती निवेदिता पांडे ने निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अर्पित, ध्रुव, मुफीद, मदीहा, वैभव व वर्षा ने किया। कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon