महिला शक्ति सम्मान समारोह एवं कार्यशाला का हुआ शानदार आयोजन
1 min read
महिला शक्ति सम्मान समारोह एवं कार्यशाला का हुआ शानदार आयोजन ¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡
अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस-2025 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर महिला कल्याण विभाग जनपद मुजफ्फरनगर का वार्षिक कैलेण्डर का अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया विमोचन।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर महिला शक्ति सम्मान समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन।
पुलिस विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूह एवं बाल विकास सेवा एवं पृष्टाहार तथा स्वास्थ विभाग की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं शॉल भेट कर अतिथियों द्वारा किया गया सम्मानित।
मुख्य अतिथि के रूप में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय की रह गरिमामयी उपस्थिति।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त उधोग, उपायुक्त एनआरएलएम, थानाध्यक्ष, महिला थाना, प्रधानाचार्य, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, फोरैस्टर वन विभाग की उपस्थिति में हुआ समारोह का आयोजन।
विभिन्न विभागो से उपस्थित महिला कर्मचारियों द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक गीत, कविता, भजन, गाने इत्यादि की दी प्रस्तुतियों, जिनका अतिथियों एवं अधिकारिगणों द्वारा फूल मालाओं से अभिनन्दन किया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में पोस एक्ट-2013 एवं पी0सी0पी0एन0डी0 एक्ट-1994 के विषय में कार्यशाला का आयोजन।
भारत सरकार एवं महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना के विषय में जानकारी दी गयी एवं पम्पलेट्स एवं हैण्डबिल्स् किये गये वितरित।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम का आयोजन।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों तथा अधिकारियों को सम्मान प्रतीक एवं पुष्प भेट कर किया गया स्वागत।
बाल कल्याण समिति से डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन।
आज दिनांक-08 मार्च, 2025 अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में एक दिन नारी के नाम, पुरूर्षो द्वारा महिलाओं का सम्मान, शक्ति संवाद, पढेगी बेटी-बढेगी बेटी, लाडली रक्षा अभियान, सशक्त नारी सुरक्षित समाज, सशक्तिरण चित्र प्रदर्शनी, स्वस्थ नारी सशक्त नारी इत्यादि विषयों पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया।
अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभागो की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला कल्याण विभाग की ओर से सम्मान पत्र एवं शॉल भेट कर सम्मानित किया गया। उक्त महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 वीरपाल निर्वाल मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, विषिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रमोद यादव उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सुश्री जैशमीन उपायुक्त उधोग, श्रीमती संगीता चौधरी थानाध्यक्ष महिला थाना, श्रीमती दीपाजंलि फौरेस्टर वन विभाग, श्रीमती सरिता प्रधानाचार्य, श्रीमती मोनिका, श्रीमती सोनी एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र कुकडा, श्री रामकुमार शर्मा रागी संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ट एवं अक्षय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त महिला सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस, जनपद मुज़फ्फरनगर से महिला आरक्षी अनिता सिंधु, मोनिका शर्मा, रेखा, मोनिका, रूबी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (स्वयं सहायता समूह) से दीदी अमरिता, प्रिति, सरिता, मीनू, सोनिया एवं निशा मुलतानी, शशी पंवार, बाल विकास पुष्टाहार विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा, ममता, सुनिता, सोनिया, अरूणा, स्वास्थ्य विभाग से ए एनएम आदेश रानी, अमिता शर्मा, निर्मला देवी, रीना, सुदेश, मुशर्रत, कंचन, सुमन एवं श्रेमला सिंह, वंशिका सैनी संवाददाता एवं शगुन को अतिथियों एवं अधिकारिगणों द्वारा सम्मान पत्र एवं शॉल भेट कर सम्मानित किया गया।
उक्त महिला सम्मान समारोह में शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति देने वाली शशी, सुधा, स्वाति, रचना, भूमिका, शिवानी, काजल, अनामिका, काव्य शर्मा, सुमन, ममता एवं सोनिया का अतिथियों एवं अधिकारिगणों द्वारा फूल माला से अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी योजना के 10 साल पूर्ण होने पर महिला कल्याण विभाग के वार्षिक कैलेण्डर का अतिथियों एवं अधिकारिगणो द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर पोश एक्ट-2013 एवं पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट-1994 के विषय में भी उपस्थित सभी जानकारी दी गयी एवं भारत सरकार एवं महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना के विषय में जानकारी दी गयी एवं पम्पलेट्स एवं हैण्डबिल्स् वितरित किये गये। उक्त महिला सम्मान समारोह एवं कार्यशाला सफल बनाने में नीना त्यागी, हेमलता, सचिन कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, नाथीराम, मौ0 आरिफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।