नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जीपीए संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर के पुण्यतिथि पर उमड़ा राजनैतिक,सामाजिक,प्रशासनिक व पत्रकारों का जनसैलाब


जिला मुख्यालय स्थित द सम्राट पैलेस में आयोजित हुआ पुण्यतिथि कार्यक्रम

संत कबीर नगर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल जी का 38 वा पुण्यतिथि कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित द सम्राट पैलेस में आयोजित हुआ।जिसमें मुख्यातिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी उपस्थित रहे।कार्यक्रम विधायक अनिल त्रिपाठी,समाजसेविका व कल्पित हॉस्पिटल की एम डी डॉ सोनी सिंह,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,हैसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि,जीपीए प्रदेश महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी,जीपीए मंडल प्रभारी कैप्टन वीरेंद्र सिंह व सौरभ त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ स्व.बाबू बालेश्वर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ संजय द्विवेदी ने कहा पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है।आज जो पहचान मिला हैं वह पत्रकारिता की वजह से मिला हुआ है।विधायक अनिल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि स्व.बाबू बालेश्वर जी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का स्थापना कर पत्रकारों को संगठित होने का अवसर देने का कार्य किए।कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार ने कहा कि आज पत्रकारों के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन नित नए कार्यों को पटल पर लाने का कार्य कर रहा हैं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल प्रभारी कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई हो या तहसील इकाई आज संगठन कार्यों में विश्वास रखता हैं आज जिला स्थाई समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिले के पत्रकारों के प्रतिनिधि के रूप में पत्रकारों की समस्याओं को रखता है और शासन प्रशाशन से उस समस्या का निराकरण किया जाता हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुदर्शन त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने अपने संबोधन में आए हुए समस्त अतिथियों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी,सदर सीओ अजीत चौहान,जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, एस के पाण्डेय प्रिंसिपल जे एन यू,लीलावती हॉस्पिटल एम डी बुद्धिसागर पाण्डेय,के के मिश्रा,राजनरायन मिश्रा,के के निर्भीक,परवेज आलम,विनोद अग्रहरी,महेंद्र श्रीवास्तव,अतुल सिंह,रविन्द्र दहीवाल,पूरन सिंह,अश्वनी पाण्डेय,महबूब पठान,आलोक बर्नवाल,सुनील अग्रहरि,करुणानिधि,के सी चौधरी,रफीक अहमद,इजहार शाह,अनूप अग्रहरी,प्रदीप वर्मा,सुनील श्रीवास्तव,रियाज अहमद,धर्मेंद्र गुप्ता,शुभम जायसवाल,प्रशांत श्रीवास्तव,वीरेंद्र प्रताप,अतीक अहमद,विजय शंकर पाण्डेय,सुनील कुमार,विनोद कुमार दुबे,घनश्याम शुक्ला,अकिल अहमद,दुर्गेश मिश्रा,गिरीश गुप्ता,रवि सिंह,करीम मेंहदवली,गूंजा मधेशिया,सत्यप्रकाश वर्मा,गोरखनाथ मिश्रा,सतीश मिश्रा,शिवानंद चंचल,कमलेश यादव,बुद्धिसागर पाण्डेय,सुनील राय,आफताब अहमद,दिनेश कुमार चौधरी समेत आदि पत्रकारगण,सामाजिक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक/जनक स्व.बाबू बालेश्वर जी के पुण्यतिथि पर चिकित्सा स्वास्थ्य,प्रशासनिक व शिक्षा विभाग में अपना उत्कृष्ट दे रहे अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्य ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई ने किया जिसमें चिकित्सा व स्वास्थ्य से डॉ संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ सीता राम कन्नौजिया,शशि सिंह,धर्मेंद्र सिंह,निर्मला चौधरी,संजू चौरसिया, ए के शुक्ला,मुमताज,जाहिर व भानु प्रताप व पुलिस विभाग से अविनाश प्रताप सिंह,रवि प्रताप सिंह,मोहम्मद स्वालेह, ज्ञान प्रकाश,कमलेश कुमार,अमृता सिंह,कल्पना मौर्य,निधि उपाध्याय,ललिता देवी,पूजा सिंह को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon