नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने ईरान के शहर किरमान में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

1 min read

मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने ईरान के शहर किरमान में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

 

लखनऊ शहीद जनरल कासिम सुलेमानी की बरसी के मौके पर ईरान के मशहूर शहर किरमान में हुए आतंकी हमले की मजलिस-ए- उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इंसानियत के दुश्मनों ने उस वक्त आतंकी हमला किया जब किरमान के गुलज़ारे शोहदा कब्रिस्तान में शहीद कासिम सुलेमानी की बरसी के मौके पर हजारों लोग जमा थे।ये आतंक वादी हमला उन्हीं ताक़तों के इशारे पर हुआ है जो क्षेत्र में आतंकवाद और युद्ध को बढ़ावा दे रहीं हैं। मौलाना ने कहा कि क्षेत्र में ईरान के बढ़ते प्रभाव और एकध्रुवीय व्यवस्था के खत्म होने से दुश्मन ख़ौफज़दा है, इसीलिए वह ऐसे कायरतापूर्ण हमलों से शहीद-परवर क़ौम को ख़ौफज़दा करना चाहता है, जो एक पागल आदमी के ख़्वाब की मिसाल है, उन्होंने कहा कि ईरान के साथ आमने-सामने की लड़ाई में हर बार दुश्मन हार मिली है,इसलिए अब वह कायरतापूर्ण कदम उठा रहा है। मौलाना ने कहा कि कासिम सुलेमानी को भी बग़दाद एयरपोर्ट के बाहर ड्रोन हमले में शहीद किया गया था, क्योंकि दुश्मन युद्ध के मैदान में उनका सामना करने से डरता था। उन्होंने कहा कि किरमान में हुआ आतंकी हमला एक निंदनीय और अमानवीय क़दम है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

 

मौलाना ने कहा, “हम इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों के परिवारों,रिश्तेदारों विशेष रूप से अयातुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनई और शहीद-परवर क़ौम

की ख़िदमत में अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon