नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के इटावा जिलाध्यक्ष बने सैफ तैमूरी 


इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के इटावा जिलाध्यक्ष बने सैफ तैमूरी

 

दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को बाँटे गए परिचय पत्र

 

इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने सैफ तैमूरी को इटावा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। ज़िलाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही दो दर्जन से अधिक प्रदेश, ज़िला व कानपुर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

 

जिलाध्यक्ष घोषित होते ही संगठन के पदाधिकारियों ने सैफ तैमूरी को फूलमालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत सम्मान का कार्यक्रम संगठन के कार्यालय जनपद इटावा में शास्त्री चौराहे पर स्थित बाबा दी मॉल में किया गया। सैफ तैमूरी इटावा के वरिष्ठ पत्रकार जुनैद तैमूरी के बेटे है।

 

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। और कहा, कि पत्रकार समाज का आईना होता है, अगर आप सच छापेंगे तो समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अगर आप चापलूसी करेंगे और खबरों को छुपायेंगे, आम जनमानस को सच्चाई से अवगत नहीं करायेंगे, तो आप समाज की नज़रों में दलाल माने जाएँगे। उन्होंने कहा कि आजकल पत्रकार अपनी जिम्मेदारी भूलते जा रहे है। थाने में आए पीढ़ितो से पत्रकार दलाली करते है , खबर छापने और कार्यवाही कराने का नाम पर पीड़ितों को लूटते है और पत्रकारिता को कलंकित करते है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों में रौली यादव प्रदेश सचिव, अनुज गौड़ प्रदेश सचिव, राजीव कुमार यादव मण्डल उपाध्यक्ष, प्रवीन गौतम मीडिया प्रभारी कानपुर मण्डल, ए के चतुर्वेदी एडवोकेट सचिव कानपुर मण्डल, अवधेश कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, राम नरेश पोरवाल ज़िला संयोजक इटावा, सर्वेंद्र कुशवाहा ज़िला प्रभारी इटावा, सैफ तैमूरी ज़िलाध्यक्ष इटावा, चंद्र प्रताप भदौरिया वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष, करुणा निधि ज़िला उपाध्यक्ष, इमरान ख़ान ज़िला सचिव इटावा, मुहम्मद आमीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आराध्य जैन सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, विशाल भदौरिया ज़िला सचिव, मेघ सिंह वर्मा ज़िला सचिव, मनोज कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष जसवन्त नगर, पंकज कुमार सदस्य ज़िला कार्यसमिति, अजय कुमार सदस्य ज़िला कार्यकारिणी, सुशील कांत ब्लॉक अध्यक्ष जसवन्त नगर, प्रेम किशोर ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर, आशीष कुमार सदस्य ज़िला कार्यसमिति, देवेंद्र सिंह ज़िला संगठन मंत्री, शशि कपूर सदस्य ज़िला कार्यकारिणी, गोविंद पाल सदस्य ज़िला कार्यसमिति मनोनीत किए गए। ज़िला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। व सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इटावा के वरिष्ठ पत्रकार मसूद तैमूरी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon