नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भगवानपुर सहकारी समिति पर किसानों को बांटी गई यूरिया।


संत कबीर नगर के बघौली विकास क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत जारी है। भगवानपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद मिलने की सूचना पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसान सुबह ठंड में घंटों लाइन में लगकर खाद पाने के लिए मशक्कत करते दिखे।

संदीप यादव, बृजेन्द्र, मनीष और अब्दुल रहीम जैसे किसानों ने बताया कि गेहूं सहित अन्य फसलों की बुआई के लिए यूरिया खाद अत्यंत आवश्यक है। समय पर खाद न मिलने से पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है, जिससे अंततः उपज में कमी आती है।

साधन सहकारी समिति के सचिव हरिराम यादव ने जानकारी दी कि समिति को पांच सौ बोरी यूरिया खाद प्राप्त हुई थी, जिसका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon