नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 24, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में वूमेन मैराथन का भव्य आयोजन संपन्न

1 min read

मुजफ्फरनगर में वूमेन मैराथन का भव्य आयोजन संपन्न

 

मुजफ्फरनगर 24 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5″ द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर शक्ति” वूमेन मैराथन का रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में किया गया आयोजन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।* 🏃‍♀️

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में “रन फॉर शक्ति” वूमेन मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

 

🔸 मैराथन को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आत्मनिर्भर बनें तथा समाज में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री ऋषिका सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

🔸 उक्त मैराथन में महिला पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। मैराथन पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भविष्य में भी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon