नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 24, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु बेहतरीन अंदाज में किया जा रहा जागरूक

1 min read

मुजफ्फरनगर में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु बेहतरीन अंदाज में किया जा रहा जागरूक

मुजफ्फरनगर 24 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार

*मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला थाना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न विभागों व संस्थाओं की कार्यकत्रियों को किया जागरूक।*

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण एवं नवरात्रि सप्ताह के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा महिला थाना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

 

▶️ कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं एवं अधिवक्ताओं को महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि इन योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके।

 

*महिलाओं हेतु प्रमुख सरकारी योजनाएं*

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना

मिशन शक्ति अभियान

महिला शक्ति केंद्र योजना

वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) योजना

उज्ज्वला योजना (मानव तस्करी से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास हेतु)

स्वाधार गृह योजना

जननी सुरक्षा योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

 

*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर*

महिला हेल्पलाइन – 1090

आपातकालीन सेवा – 112

महिला हेल्पलाइन (सामान्य) – 181

चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930

 

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से वीना शर्मा (सीडब्लूसी), गीता ठाकुर (समाजसेविका), नीरज गौतम (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), शिवांगी (डीपीओ) सहित प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती संगीता डागर एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में सराहनीय योगदान देने वाली ई-रिक्शा चालक सोनिया तोमर एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon