नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 24, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंत्री कपिल देव अग्रवाल की बड़ी उपलब्धि


*“मंत्री कपिल देव अग्रवाल की बड़ी उपलब्धि: स्मार्ट सिटी तर्ज पर विकसित होगा मुजफ्फरनगर”*।

___________________________

 

मुजफ्फरनगर 24 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार लखनऊ में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

 

माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी के समक्ष मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह निर्णय जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार के तहत जिला मुख्यालयों को आधुनिक एवं उन्नत आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय प्रावधान से योजनाओं को गति मिलेगी और शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाएगा।

 

माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का मुजफ्फरनगर की समस्त जनता की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

यह निर्णय निश्चित रूप से मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम साबित होगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon