एक्सक्लूसिव Archives - Suraj Kesari

इजरायल ईरान सैन्य टकराव खतरनाक मोड़ पर पहुंचा
इजरायल ईरान सैन्य टकराव खतरनाक मोड़ पर पहुंचा-दुनियाँ दो गुटों में बटनें की ओर बढ़ी- तीसरे विश्व युद्ध की आहट?

इजरायल-ईरान युद्ध में परमाणु हथियारों की चर्चा पर दुनियाँ सहमीँ

इजरायल-ईरान दोनों के पीछे खड़ी ताकतों द्वारा अंधा समर्थन बंद कर,समझौते से युद्ध विराम करना जरूरी, वरना यह आग़ मिडल ईस्ट से पूरी दुनियाँ में फैलेगी -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर वर्तमान समय में दो दो देशों में बहुत लंबे समय से चल रहे युद्ध के पीछे चल रही ताकतों को सब जानते हैं, क्योंकि कोई भी देश क़े लिए सिर्फ अपने अकेले के बल पर इतनी ताकत से लंबी लड़ाई लड़ना संभव नहीं है, हालांकि सब जानते हैं कि इन युद्धों के पीछे कौन सी ताकत है खड़ी है? मेरा मानना है कि इन ताकतों को अपने स्टेटस को छोड़कर, दो-दो कदम आगे पीछे होकर मामला उलझा कर युद्ध विराम को प्राथमिकता देना जरूरी है,वरना किसी भी देश ने परमाणु वेपंस के इस्तेमाल की शुरुआत की तो लपेटेमें पूरी दुनियाँ आ जाएगी, जिसका परिणाम हिरोशिमा नागासाकी से भी भयंकर आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।इसलिए मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र से इस आर्टिकल के माध्यम से पर्दे के पीछे सभी देशों, गुटों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह अंध समर्थन बंद कर सुलह का रास्ता निकालकर इजरायल- ईरान- हमास, रूस-यूक्रेन सहित अनेकों देशों में आपसी टकराव को सुलझाने के लिए आगे आए ताकि पूरी दुनियाँ एक जंग का अखाड़ा ना बन सके, क्योंकि कुछ देश खुलकर समर्थन में आ रहे हैं तो कुछ देशों ने पर्दे के पीछे समर्थन देकर लड़ाई करने वाले देशों को बढ़ावा दे रहे हैं, मेरा मानना है इसे बंद कर शांति की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। हमारे पीएम साहब भी हमेशा यही अपील करते रहते हैं। परमाणु वेपंस का उपयोग हुआ तो मेरे विचार से पूरी दुनियाँ दहल जाएगी। इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, इजरायल ईरान सैन्य टकराव खतरनाक मोड़ पर पहुंच?दुनियाँ दो गुटों में बंटने की ओर बढ़ी, तीसरे विश्व युद्ध की आहट?

साथियों बात अगर हम इजरायल ईरान युद्ध की करें तो दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुकाहै,इजरायल और ईरान के बीच 13-14 जून 2025 को शुरू हुआ सैन्य टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है, इजरायल की ओर से तेहरान में परमाणु सुविधाओं और सैन्य ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया,जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल के तेल अवीव, हाइफा और बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन हमले किए। इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष हर बीतते घंटे के साथ और बढ़ता जा रहा है,सोमवार देर शाम को इजरायल ने एक बार फिर मध्य ईरान पर हवाई हमले किए, इधर ईरान ने भी इजरायल पर अब तक लगभग 400 बैलेस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है, वहीं एक न्यूज से इजरायल के पीएम ने कहा है कि खामेनेई के खात्मे के साथ ही क्षेत्र में शांति आएगी। इजराइल और ईरान के बीच लगातार चौथे दिन संघर्ष जारी है। इजराइल ने सोमवार शाम सेंट्रल ईरान पर फिर से एयरस्ट्राइक की। इजराइल एयरफोर्स ने ईरानी की राजधानी तेहरान में नेशनल टीवी न्यूज चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग की बिल्डिंग पर बम गिराए।घटना के समय टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी। वह बम धमाके में बाल-बाल बच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें एंकर को स्टूडियो से भागते हुए देखा गया।

साथियों बात अगर हम इजरायल -ईरान के भयावह होते युद्ध को हम 10 प्वाइंटों में समझने की करें तो (1) इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है,इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया, जिसमें ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया. ईरान ने इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस लॉन्च किया है, इसके तहत ईरान ने इजरायल पर 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, इजरायल की सेना ने अपने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, (2) वहीं, रविवार को एक बार फिर इजरायल के आसमान में ईरानी मिसाइलों की बौछार हुई, जबकि दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है, इजरायल की सेना ने कहा कि ईरान की मिसाइलें आ रही हैं, यरुशलम में सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जबकि कई वीडियो में तेल अवीव और यरुशलम के आसमान पर मिसाइलें दिखाई दे रही हैं और उनमें से कई को इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया है,(3) ईरान ने शिराज शहर से इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी है, जिससे उत्तर में हाइफ़ा से लेकर दक्षिण में ईलाट तक लगभग पूरे इज़राजल में रेड अलर्ट जारी किया गया. तेल अवीव, यरुशलम, बेयर शेवा, हाइफ़ा और दर्जनों अन्य शहरों में हवाई हमले के सायरन की आवाज सुनी गईं, (4) सेना ने कहा है कि ईरानी मिसाइलों की बौछार से इजरायल में कई जगहों पर हमला हुआ है. आरटी इंटरनेशनल की एक पोस्ट के अनुसार, ईरान के हमलों के बाद हाइफा शहर में भीषण आग देखी गई,इसने अनाम इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया कि अब तक इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं, (5) ईरान में भी नज़ारा कुछ अलग नहीं है. तेहरान से आई तस्वीरों में रात के समय आसमान में ईंधन डिपो में लगी आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। यह आग इजरायल द्वारा ईरान के तेल और गैस क्षेत्र पर हमले शुरू करने के बाद लगी है, इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ईरानी राज्य के कामकाज पर खतरा बढ़ गया है। (6) ईरान ने शनिवार की देर रात तेल अवीव द्वारा ईरानी परमाणु संयंत्रों, मिसाइल कारखानों और सैन्य कमांड केंद्रों पर किए गए हमले के जवाब में इजरायल के हाइफा पोर्ट और पास की एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, हवाई हमलों में शीर्ष सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। (7) हाइफा शहर के स्काईलाइन पर मिसाइलें नजर आईं, जिससे वहां के लोग दहशत में थे, ईरान लगातार बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन से हमला करता रहा और इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम इन मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट करने में जुट गया,(8) पोर्ट पर रासायनिक टर्मिनल में छर्रे गिरे और कुछ अन्य मिसाइल तेल रिफाइनरी पर गिरे, लेकिन पोर्ट की सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं हुआ, बताया जाता है कि रिफाइनरी पोर्ट से कुछ दूरी पर है, हाइफा पोर्ट उत्तरी इजरायल में स्थित एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय पोर्ट है, जो दक्षिण की तुलना में अपेक्षाकृत कम अस्थिर क्षेत्र है. यह देश के आयात और निर्यात दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण पोर्ट है, (9) ईरान द्वारा लगातार दूसरी रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद तनाव में वृद्धि हुई है. ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि हाइफा तेल रिफाइनरी पर सीधा हमला हुआ है, जिससे उत्तरी पोर्ट शहर के पास भीषण आग लग गई, मिसाइल हमला हाइफा के पास तमरा में एक आवासीय इमारत पर हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 14 अन्य घायल हो गए,(10) इजरायल और ईरान ने रविवार रात को एक-दूसरे पर फिर से हमले किए, जिसमें कई लोग मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि संघर्ष को आसानी से समाप्त किया जा सकता है, उन्होंने तेहरान को किसी भी अमेरिकी लक्ष्य पर हमला न करने की चेतावनी भी दी, वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में हुए हमलों में वाशिंगटन का कोई हाथ नहीं है. हालांकि, तेहरान ने इजरायली हमले में अमेरिका का हाथ होने का आरोप लगाया है और रविवार को ओमान में होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी है।

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि इजरायल ईरान सैन्य टकराव खतरनाक मोड़ पर पहुंचा- दुनियाँ दो गुटों में बटनें की ओर बढ़ी- तीसरे विश्व युद्ध की आहट? इजरायल-ईरान युद्ध में परमाणु हथियारों की चर्चा पर दुनियाँ सहमीँ।इजरायल-ईरान दोनों के पीछे खड़ी ताकतों द्वारा अंधा समर्थन बंद कर,समझौते से युद्ध विराम करना जरूरी, वरना यह आग़ मिडल ईस्ट से पूरी दुनियाँ में फैलेगी।

*-संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यम सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9359653465*

The post इजरायल ईरान सैन्य टकराव खतरनाक मोड़ पर पहुंचा appeared first on Suraj Kesari.

जल्दी से देख लीजिए आज के खास खास समाचार
जल्दी से देख लीजिए आज के खास खास समाचार

🔸जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने हमास से मिलाया हाथ, पाकिस्तान में एक साथ दिखे तीन आतंकी संगठन

🔸जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, खोखले पेड़ में से 3 AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

🔸दिल्ली चुनाव पोल ऑफ पोल्स:11 एग्जिट पोल; 9 में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी, 2 में AAP की सरकार का अनुमान

🔸भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF और घुसपैठियों में झड़प:बंगाल के दिनाजपुर में हुए हमले में एक जवान घायल; हथियार लेकर घुसे थे, एक को पकड़ा

🔸बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़कीः शेख मुजीबुर्रहमान के घर को लगाई आग, कई शहरों में हिंसक झड़पें

🔸राज्यसभा में भड़के खड़गे:पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे से बोले- चुप बैठ, तेरा बाप मेरा साथी था; धनखड़ ने कहा- बयान वापस लें

🔸आम आदमी पार्टी ने एक्जिट पोल को किया खारिज, कहा- उसके प्रदर्शन को कम करके आंका गया

🔸Birthright Citizenship: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, दूसरी बार रोका गया जन्म से नागरिकता खत्म करने वाला आदेश

🔸मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी : स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य, संतों से मुलाकात की संभावना

🔸अमेरिका गए 104 भारतीय लौटे, अमृतसर पहुंचा US मिलिट्री का विमान

🔸’घुसपैठ को शून्य’ करने का लक्ष्य, अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का दिया निर्देश

🔸यूसीसी अस्वीकार्य, भोजन के विकल्प के आधार पर भेदभाव का किया पुरजोर विरोध: शत्रुघ्न सिन्हा

🔸राजस्थानः शांति धारीवाल- जीएस संधु की परेशानी बढ़ी, एकल पट्टा प्रकरण में सरकार ने मांगी अग्रिम जांच की अनुमति

🔸राजस्थान: धर्मांतरण-रोधी विधेयक पेश, ‘अच्छी नीयत’ से की गई कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सज़ा नहीं

🔸असम सरकार को फिर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- विदेशियों को अनिश्चितकाल तक हिरासत में नहीं रख सकते

🔸Maha Kumbh 2025: पूरे मेला क्षेत्र में लगा है 233 वॉटर एटीएम, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को 24 घंटे शुद्ध आरओ जल की आपूर्ति

🔸भारतीयों ने गोल्ड में किया बंपर निवेश, खरीदा 18 अरब डॉलर का सोना

🔸टोल टैक्स जल्द खत्म होने वाला है? नितिन गडकरी ने दे दिए बड़े बदलाव के संकेत

🔹रोहित बोले- राहुल-पंत में से एक को चुनना मुश्किल:हमारा फोकस इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी पर; पहला वनडे आज नागपुर में

➡️उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , ने आज गढ़खाल, ग्राम तल्ला बनास, पो0ओ0 किमसार, ब्लाक यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में वनवासी श्री राम मंदिर का उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाग लिया । मुख्यमंत्री श्री योगी ने पूजा अर्चना कर भ्रमण भी किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 की आबकारी नीति को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत शराब की दुकानों का लाइसेंस अब ई-लॉटरी द्वारा दिया जाएगा, और इस बार पुराने लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं किया जाएगा। हालांकि, 2026-27 में लाइसेंस रिन्यूवल का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा, सरकार ने 55 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 4000 करोड़ रुपये अधिक है। नई नीति में यह भी प्रावधान किया गया है कि कोई भी व्यक्ति, फर्म या कंपनी दो से अधिक लाइसेंस नहीं ले सकेंगी।

➡️लखनऊ में एसजीपीजीआई (SGPGI) निदेशक की नियुक्ति के नियमों में बदलाव किया गया है। अब 68 साल की उम्र तक निदेशक की नियुक्ति हो सकेगी और राज्यपाल निदेशक को सेवा विस्तार देने का अधिकार भी प्राप्त कर सकेंगी। यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में मंजूरी प्राप्त कर चुका है, जिससे वर्तमान निदेशक आरके धीमान का कार्यकाल फरवरी में समाप्त होने के बावजूद उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है। अब तक 38 प्रोफेसरों ने नए निदेशक के लिए आवेदन किया है, जिनमें 13 प्रोफेसर केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान से हैं।

➡️मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर से जुड़ी जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। विंध्यवासिनी देवी की पुस्तैनी जमीन की रजिस्ट्री एक मुस्लिम महिला ने फर्जी तरीके से की है। बुजुर्ग महिला विंध्यवासिनी देवी अब दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है, जो इस फर्जी बैनामा में शामिल थे।

➡️पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक में करोड़ों के टेंडर में ब्लॉक प्रमुख और BDO की मनमानी का मामला सामने आया है। 1.81 लाख के कई टेंडर तीन फर्मों को ही बांट दिए गए। ब्लॉक प्रमुख सभ्यता के दबाव में BDO ने टेंडर में घपलेबाजी की। इसके चलते करोड़ों के कामों में ई-टेंडरिंग का पालन नहीं किया गया। इस भ्रष्टाचार और मनमानी के मामले की शिकायत डीएम से की गई है।

➡️ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंचे और हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव गए। यहां वे मां गढ़ वासिनी मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके अलावा, सीएम योगी ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पौधे भी लगाए।

➡️बुलंदशहर में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस और फरार आरोपी की मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी अनस घायल हो गया। अनस सिकंदराबाद के गद्दीवाड़ा मोहल्ले का निवासी है। उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। यह मुठभेड़ सिकंदराबाद के गुलावठी रोड अंडरपास के पास हुई। घटना दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग के बाद हुई थी।

➡️रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के कोडरी के पास गो तस्करी का मामला सामने आया। देर रात गो तस्कर एक ट्रक पर गोवंशों को लाद रहे थे, तभी ग्रामीणों ने देखा। गो तस्करों ने ग्रामीणों को चाकू दिखाकर दौड़ाया, लेकिन ग्रामीणों की चीखपुकार सुनकर भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के आने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और आधा दर्जन गोवंशों को पकड़ लिया है।

➡️रायबरेली में अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। डीएम और एसपी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे मोती दुर्गागंज बाजार और लखनापुर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 100 लीटर अवैध शराब और लहन की फसल नष्ट की गई। विभाग की टीम की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

➡️झांसी में तीन टप्पेबाज महिलाओं ने दो सर्राफा कारोबारियों को निशाना बनाया। एक ही दिन में दोनों कारोबारियों की दुकानों पर टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं, जिसमें महिलाओं ने भेल आरा मशीन और सीपरी बाजार क्षेत्र में 40-40 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश कर रही है। यह घटनाएं सीपरी बाजार के गणेश चौराह और भूमि ज्वेलर्स की दुकानों पर हुईं।

➡️झांसी में सवारियों से भरी स्लीपर बस पलट गई, जिसमें 5 यात्री घायल हो गए। हादसा झांसी-कानपुर रोड पर बिजली के खंभे से टकराने के बाद हुआ। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। यह घटना नबावाद पुलिस चौकी बजरंग कॉलोनी हाईवे पर हुई।

➡️उन्नाव में श्रद्धालुओं से भरी मार्शल और रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पिता-पुत्री हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायलों को सुरक्षित निकाला गया और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक गंभीर घायल महिला को कानपुर रेफर किया गया। यह हादसा अजगैन के जिओ पेट्रोल पम्प के पास हुआ।

➡️बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में डबल मर्डर की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। विवादित जमीन पर गोबर रखने को लेकर चाचा और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी गई। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर और कुल्हाड़ी से हमला किया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

➡️मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के विकासपुरी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई। महिला अपनी चाची के साथ छत पर खड़ी थी, जब दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग की। गोली महिला के सिर में लगने के बाद, परिजनों ने शिकायत नहीं की थी, लेकिन पुलिस ने खुद FIR दर्ज की। दूल्हे और उसके भाई समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया, और दूल्हे के एक दोस्त को अरेस्ट कर तमंचा बरामद किया गया। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

➡️मेरठ में बाइकर्स गिरोह ने महिला और एक छात्रा से लूट की। महिला से गिरोह ने मोबाइल लूटा और चलती बाइक से नीचे गिरने पर वह घायल हो गई। कॉलेज जा रही छात्रा से भी मोबाइल लूट लिया गया। दोनों घटनाओं के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी की स्वॉट टीम बाइकर्स गिरोह की तलाश कर रही है, और CCTV फुटेज में मिले बदमाशों के फोटो के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। यह घटनाएं परतापुर थाना और सिविल लाइन क्षेत्र में हुईं।

➡️मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार सवारों ने एक महिला को टक्कर मारकर उठा लिया। महिला घायल हो गई, और उसके परिजनों ने घंटों उसे तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस अब CCTV फुटेज से कार का नंबर ढूंढने में जुटी है। महिला सड़क पार कर रही थी जब कार सवारों ने उसे टक्कर मारी। परिजनों ने पुलिस से महिला की तलाश करने की गुहार लगाई है।

➡️मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में मथुरा की रिश्वतखोर DPRO किरन चौधरी को जेल भेज दिया गया है। उन्हें अपने रिटायर्ड ड्राइवर विजेंद्र समेत जेल भेजा गया। जांच में पाया गया कि किरन चौधरी ने मनरेगा के तहत गौशाला पर टीन डालने के काम में रिश्वत की वसूली की थी।

➡️मेरठ के IIMT विश्वविद्यालय में एक छात्र को गोली मारने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए छात्रों में अरमान हसन, प्रणव राणा, साकिब, अदनान चौधरी, तलहा और लक्ष्य त्यागी शामिल हैं। हमलावरों में गर्वित गुर्जर और प्रियांशु पोसवाल की तलाश की जा रही है। गोली IIMT से पासआउट कुश कौशिक को मारी गई थी। यह वारदात गंगानगर थाना इलाके के IIMT कैंपस में हुई थी।

➡️देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष कंचन राय का गाली देने का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना प्रधान के घर दबिश के दौरान हुई, जहां उन्होंने प्रधान के पति और ससुर को भी पीटा। कंचन राय पर पीटने का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें क्लीन चिट दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है, जब कंचन राय प्रधान के परिवार वालों को हड़का रहे थे।

➡️अमेठी के कटारी गांव में अंडरग्राउंड नालियां चोक हो गई हैं, जिससे कई महीनों से सड़कों पर पानी बह रहा है। यह पानी अंडरग्राउंड नाली से आ रहा है, जबकि हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शिकायत के बावजूद नालियों की सफाई नहीं हो पाई है, और पानी रोड पर बहने से सड़क पर जाम की समस्या बढ़ गई है।

➡️सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। धारा 67 के तहत की गई इस कार्रवाई में तालाब की जमीन को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया गया।

➡️संभल के थाना बनिया ठेर क्षेत्र के गांव मझावली रेलवे हाल्ट में एक ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गृह क्लेश को सुसाइड का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

➡️शामली में बर्थडे पार्टी के बाद 11वीं के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। फरार हत्यारे छात्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोप है कि छात्र के तीन दोस्तों ने उसे जन्मदिन पार्टी में बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपी दोस्तों को जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस मामले की जानकारी एसपी रामसेवक गौतम ने दी।

➡️रायबरेली में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अमेठी जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। मिलएरिया थाना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था, और मिलएरिया थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

➡️आगरा के एत्मादौला थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जिसमें शादी के बाद दुल्हन अपने जेवर लेकर फरार हो गई। दोपहर को मंदिर में तय हुए रिश्ते के बाद दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए थे, लेकिन शाम होते ही दुल्हन विदा करने के बहाने घरवालों को छोड़कर फरार हो गई। परिवारवालों ने आरोपी दुल्हन के जीजा और शादी करवा रहे बिचौलिये को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

➡️लखीमपुर में न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही संजीव को सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही पर आरोप था कि वह ड्यूटी के दौरान शराब पीने के बाद तैनाती स्थल से गायब मिला था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

➡️बरेली में एक आरोपी को छात्रा से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाकर 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा था। कोर्ट ने आरोपी पर 65 हजार का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना नबाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में हुई थी।

➡️बरेली में जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान 20 मुकदमों में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक चाकू और एक मोबाइल बरामद किया गया। बदमाश पर बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी ने उसे बरेली जंक्शन से गिरफ्तार किया।

➡️आगरा में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं, जिसमें परिवार के एक सदस्य को ही लाभ मिलेगा। आवेदन महिला के नाम से करना अनिवार्य है। योजना के तहत 3 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले लोग पात्र होंगे। पैन कार्ड और जमीन से संबंधित दस्तावेज़ जमा करने होंगे। अब तक 6500 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

➡️देहरादून के सहसपुर में गौकशी की घटना के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली मारी। दूसरे वांछित आरोपी का पीछा कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

➡️देहरादून में 7 मार्च से 9 मार्च तक राजभवन में बसंतोत्सव का आयोजन होगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में इस बारे में बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस आयोजन में मिलेट्स से बने व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

➡️देहरादून में प्रदेश के निकायों में 7 फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह होंगे। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को 7 फरवरी तक शपथ दिलाई जाएगी।

The post जल्दी से देख लीजिए आज के खास खास समाचार appeared first on Suraj Kesari.

अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बने ट्रंप-पहले भाषण में ही फ़ैसलों की झड़ी- दुनियाँ की नींद उड़ी
अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बने ट्रंप-पहले भाषण में ही फ़ैसलों की झड़ी- दुनियाँ की नींद उड़ी

ट्रंप शासन 2.0 शुरू-अमेरिका बनेगा महान-प्रथम भाषण में घोषित किया प्लान

मेक अमेरिका ग्रेट अगेन से लेकर अमेरिकी फर्स्ट तक प्लान घोषित -भारतीय पीएम व अमेरिकी राष्ट्रपति की जबरदस्त बॉन्डिंग को रेखांकित करना ज़रूरी- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनांनी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर दुनियाँ के करीब करीब हर देश में 20 जनवरी 2025 को अमेरिका क़े स्थानीय समय अनुसार दोपहर 12 बजे वह विभिन्न देशों के स्थानीय समय के साथ-साथ भारत के स्थानीय समय रात्रि 10:30 को, हर हितधारक या रुचिधारक व्यक्ति की नजरें एकटक संचार माध्यमों जैसे टीवी मोबाइल रेडियो आदि पर लगी हुई थी,जहां डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण कर रहे थे। मैं स्वयं भी अपने मोबाइल पर देर रात्रि करीब 3 बजे तक डिबेट, समाचार, विचार सुनता रहा फिर आर्टिकल तैयार किया हूं। मैं मोबाइल पर भारत सहित विश्व की अनेकों टीवी चैनलों पर रिसर्च कर देखा तो मुझे करोड़ों लोग लाइव देखते हुए मिले किसी चैनल में हजारों तो किसी चैनल में लाखों लोग लाइव देखते हुए मिले एक अमेरिकी चैनल में 4.5 के यूजर्स का आंकड़ा भी मुझे दिखा। सबसे पहले उपराष्ट्रपति क़े लिए जे डी वैन्स ने शपथ ग्रहण किया उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली,फिर उन्होंने अपने पहले ही संबोधन में फैसलों की लगा दी झड़ी,दुनियाँ की नींद उड़ी, क्योंकि करीब करीब 13 से अधिक कड़े फैसले तुरंत ही लिए गए (1) अमेरिका फर्स्ट की नीति पर काम करेगी सरकार (2) मेक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी रखा जाएगा (3) मेक्सिको बॉर्डरपर इमरजेंसी का प्लान (4) ड्रग्स तस्करों को आतंकवादी घोषित किया (5) घुसपैठियों को रोकने के लिए सेना की मदद (6)अमेरिका में अब से थर्ड जेंडर नहीं रहेगा (7) अमेरिका में सबको बोलने की आजादी, इशारा अश्वेतों की तरफ (8) ड्रिल बेबी ड्रिल नीति का ऐलान (9) दूसरे देशों पर टैक्स व टैरिफ बढ़ाएंगे (10) अमेरिका में सैनिकों के अधिकार बढ़ाएंगे (11) 20 जनवरी 2025 अमेरिका में नई आजादी का दिन (12) दूसरे देशों की जंग में अमेरिका की सेना नहीं जाएगी (13) पनामा नहर से चीन का अवैध कब्जा हटेगा। बता दें इन फैसलों में भारत को सिर्फ नई आवर्जन नीति से फर्क पड़ सकता है, क्योंकि चैनल पर डिबेट में बताया गया की 2022 के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में भारतीय मूल की आबादी 6 पर्सेंट यानें 27 लाख है, जिसमें 7.25 लाख अवैध भारतीय हैं जिनमें 1100 लोगों को पिछले वर्ष सख़्ती से वापस भेज दिया गया था। ट्रंप से 62 गुना अमीर एलन मस्क का जलवा भी दिखा! एक जमाना था ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट बंद कर दिया था,जो आगे चलकर एलन मस्क ने खरीदा व ट्विटर से नाम बदलकर एक्स रख दिया। एक अनोखी बात यह हुई कि ट्रंप अपने पहले ही भाषण में जो बाईडेन के बीते 4 वर्षों की आलोचना तक कर दी। चूँकि ट्रंप शासन 2.0 शुरू-अमेरिका बनेगा महान प्रथम भाषण में घोषित किए गए प्लान, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे,अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बने ट्रंप, पहले भाषण में ही फसलों की झड़ी, दुनियाँ की नींद उड़ी।

साथियों बात अगर हम ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति की शपथ के बाद तुरंत संबोधन की करें तो, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फिर से समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा।मैं बहुत ही सरलता से अमेरिका को सबसे पहले रखूंगा। हमारी संप्रभुता को पुनः प्राप्त किया जाएगा। हमारी सुरक्षा बहाल की जाएगी। न्याय के तराजू को फिर से संतुलित किया जाएगा। जस्टिस डिपार्टमेंट और हमारी सरकार का क्रूर, हिंसक और अनुचित हथियारीकरण समाप्त हो जाएगा।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारी प्राथमिकता एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करने की होगी जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो। अमेरिका को पहले से कहीं ज्यादा महान, मजबूत और कहीं ज्यादा असाधारण होना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन पर अपनी आगामी कार्यकारी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि वह दक्षिणी सीमा पर आपातकाल की घोषणा करेंगे और अपने पहले कार्यकाल में लागू की गई कई नीतियों को फिर से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पकड़ो और छोड़ो की प्रथा को समाप्त करेंगे और मैक्सिकन ड्रग कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करेंगे। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कहा, मैं इस विश्वास और आशा के साथ राष्ट्रपति पद पर वापस आ रहा हूं कि हम राष्ट्रीय सफलता के एक रोमांचक नए युग की शुरुआत में हैं। देश में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विश्वास के संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी और भ्रष्ट प्रतिष्ठान ने कई वर्षों से देश पर कहर बरपाया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार अब बुनियादी सेवाएं प्रदान नहीं कर सकती है, उन्होंने पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना को तबाह करने वाले तूफान के विनाशकारी नतीजों की ओर इशारा किया। उन्होंने तर्क दिया कि दक्षिणी सीमा पर स्थिति नियंत्रण से बाहर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, आज से यह सब बदल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि उनकी हालिया जीत अमेरिकी लोगों के साथ किए गए भयानक विश्वासघात को पूरी तरह से पलटने का जनादेश है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे लोगों को उनका विश्वास, धन, लोकतंत्र और स्वतंत्रता वापस दिला पाएंगे। उन्होंने कहा, इस क्षण से अमेरिका का पतन समाप्त हो गया है। ट्रंप ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उन्हें इतिहास के किसी भी राष्ट्रपति की तुलना में ज्यादा परीक्षा और चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे गणतंत्र को फिर प्राप्त करने की यात्रा आसान नहीं रही है। ट्रंप ने पिछले साल पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई उस घटना का उदाहरण दिया जिसमें उन पर गोली चलाई गई थी और गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मेरी जान किसी कारण से बचाई गई। मुझे भगवान ने अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए बचाया । ट्रंप ने कहा कि वह हर जाति, धर्म, रंग और पंथ के अमेरिकियों के लिए आशा, समृद्धि और शांति वापस लाने के लिए उद्देश्य और गति के साथ आगे बढ़ेंगे। ट्रंप ने उन राज्यों में अपनी बड़ी जीत की ओर इशारा किया, जहां मुकाबड़ा कड़ा माना जा रहा था। ट्रंप ने कहा, अश्वेत और हिस्पैनिक समुदायों को, मैं आपके वोट के माध्यम से मुझे दिखाए गए प्यार और विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा, मैंने अभियान में आपकी आवाज सुनी है और मैं आने वाले वर्षों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अब अमेरिका में राष्ट्रीय एकता लौट रही है और आत्मविश्वास और गौरव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, हम जो कुछ भी करेंगे, उसमें मेरा प्रशासन उत्कृष्टता और निरंतर सफलता की प्रबल खोज से प्रेरित होगा। हम अपने देश को नहीं भूलेंगे, अपने संविधान को नहीं भूलेंगे और अपने ईश्वर को नहीं भूलेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह अपने कैबिनेट सदस्यों को मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने का आदेश देंगे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की भी घोषणा करेंगे। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह बाइडेन युग के इलेक्ट्रिक वाहन जनादेश को रद्द कर देंगे।आगे कहा कि वह अपने कैबिनेट सदस्यों को मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने का आदेश देंगे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की भी घोषणा करेंगे। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह बाइडेन युग के इलेक्ट्रिक वाहन जनादेश को रद्द कर देंगे। कई दशकों में ऐसा पहली बार हुआ जब राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले में ना होकर अमेरिकी संसद के भीतर हुआ। राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले भाषण में ट्रंप ने कई बड़े ऐलान किए, ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, अमेरिका का स्वर्णिम दौर आज से शुरू हो गया है।उन्होंने मेक्सिको के साथ लगती अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की और सेना भेजने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि हम अवैध प्रवासियों को वहीं छोड़कर आएंगे, जहां से वो आए हैं।ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अब सिर्फ दो जेंडर होंगे – महिला और पुरुष। लॉस एंजिल्स की आग पर ट्रंप ने कहा, हम ऐसा नहीं होने दे सकते, हमारे पास एक पब्लिक हेल्थ सिस्टम है जो आपदा के समय काम नहीं करती है, फिर भी दुनियाँ के किसी भी देश की तुलना में इस पर अधिक पैसा खर्च किया जाता है। हमारे पास एक ऐसी शिक्षा प्रणाली है जो हमारे बच्चों को कई मामलों में खुद पर शर्म करना और हमारे देश से नफरत करना सिखाती है। यह सब आज से ही बदल जाएगा।

साथियों बात अगर हम भारतीय पीएम द्वारा ट्रंप को एक पर बधाई देने की करें तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सः पर एक पोस्ट में लिखा, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति के रूप में आपके ऐतिहासिक इनागुरेशन डे पर आपको बधाई। मैं हमारे दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनियाँ के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। आपको आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

अतः अगर हम अपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बने ट्रंप-पहले भाषण में ही फ़ैसलों की झड़ी- दुनियाँ की नींद उड़ी।ट्रंप शासन 2.0 शुरू-अमेरिका बनेगा महान-प्रथम भाषण में घोषित किया प्लान। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन से लेकर अमेरिकी फर्स्ट तक प्लान घोषित-भारतीय पीएम व अमेरिकी राष्ट्रपति की जबरदस्त बॉन्डिंग को रेखांकित करना ज़रूरी है।

*-संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र*

The post अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बने ट्रंप-पहले भाषण में ही फ़ैसलों की झड़ी- दुनियाँ की नींद उड़ी  appeared first on Suraj Kesari.

शिवभक्त कांवड़िये पहुंचे पिरान कलियर साबिर पाक के दरबार में, पेश की भाईचारा व एकता की मिसाल
रुड़की।जहां एक ओर देश में कुछ नफरती लोग नफरत फैलाने की कोशिश करते रहते हैं,तो वहीं दूसरी ओर इसी देश में वे लोग भी हैं,जो भाईचारा व एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं।ये मिसाल देखने को मिली पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में,दरअसल बात यह है कि पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक एक धार्मिक स्थल है,इसी के चलते यहां पर सभी धर्मों के लोग अपनी आस्था लेकर आते हैं।उसी को लेकर पिरान कलियर में  कांवड़ यात्री इस नफरती माहौल में भी शिवभक्त कांवड़िये पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के दरबार में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे,साथ ही साथ उन्होंने भाईचारा व एकता की मिसाल भी पेश की।उन्होंने कहा कि हम हरिद्वार से जल लेकर शिवजी के दरबार में जल अर्पण करने जा रहे हैं।चलते-चलते हमने सुना के पिरान कलियर भी एक धार्मिक स्थल है,यहां पर भी कोई शक्ति है।उसी को लेकर हम यहां पर प्रार्थना करने पहुंचे हैं।हमारा उद्देश्य यह है कि देश में भाईचारा व शान्ति बनी रहे।भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को लेकर जहां वह पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने से पूर्व उन्होंने दरगाह साबिर पाक में भी हाजिरी दी और अकीकत के फूल पेश किये और देश में अमन-शांति व भाईचारे की प्रार्थना की।जैसा कि पवित्र सावन मास में हरिद्वार से करोड़ों शिवभक्त पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य कर प्रस्थान करते हैं तो बड़ी संख्या में रुड़की से होते हुए भी यह शिव भक्त कावड़िया गुजरते हैं,जिनकी सेवा के लिए रुड़की नगर के अनेक राजनीतिक तथा सामाजिक संस्थाओं के लोग दिन-रात अपनी सेवा प्रदान कर पूर्ण कमाते हैं।इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद,समर्पण संस्था,प्रेस क्लब रुड़की के पदाधिकारियों सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता,पूर्व राज्य मंत्री पंडित मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट,युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता,जाट समाज के संरक्षक रॉबिन चौधरी,निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज,भाजपा नेता संजय अरोड़ा,वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह,भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह,ठाकुर मंगू सिंह,सौरभ भूषण शर्मा,

महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी,समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, समाजसेवी चिरब जैन,पूर्व अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक,नरेश यादव,पंकज नंदा,पूजा नंदा आदि ने कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा की।

*इमरान देशभक्त/सपना चौहान,रुड़की*

The post शिवभक्त कांवड़िये पहुंचे पिरान कलियर साबिर पाक के दरबार में, पेश की भाईचारा व एकता की मिसाल appeared first on Suraj Kesari.