Kashmir Archives - Suraj Kesari

जम्मू कश्मीर के पहलगाम कायराना आतंकी हमले के विरोध में
जम्मू कश्मीर के पहलगाम कायराना आतंकी हमले के विरोध में बुढ़ाना में जमीयत उलमा-ए-हिंद का मौन मार्च, आतंकवाद के खिलाफ उठी एकजुट आवाज

बुढ़ाना, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को कस्बे में जमीयत उलमा-ए-हिंद के तत्वावधान में एक विशाल मौन मार्च का आयोजन किया गया। इस मौन मार्च में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, धार्मिक उलमा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मौन मार्च का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना और शहीद निर्दोष नागरिकों के प्रति खिराजे अकीदत पेश करना था। मौन मार्च में जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “आतंक का कोई मजहब नहीं”आतंकवाद नहीं चलेगा नहीं चलेगा,जैसे नारे लिखे हुए थे। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने कस्बे के नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया और हर वर्ग के लोगों ने मौन मार्च में सहयोग दिया। यह मौन छोटा बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य बाज़ार, कांधला रोड, नगर पंचायत के सामने पीर शाह विलायत के सामने होते हुए, मदरसे में पहुंचा जहां मार्च समाप्त हुआ। मार्च के दौरान पूर्ण अनुशासन और शांति बनाए रखी गई, जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने किसी भी प्रकार के नारेबाजी से बचते हुए उन्होंने केवल हाथों में संदेशों के माध्यम से अपना आक्रोश प्रकट किया। मौन मार्च के प्रारंभ होने से पूर्व जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना इकाई के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष मुफ्ती फरमान क़ासमी,ओर मुफ्ती असरार मज़ाहीरी,मौलाना खालिद क़ासमी,मौलाना अनस,हाफिज अब्दुल गफ्फार,मुफ्ती गुलफाम कासमी और मौ0आसिफ कुरैशी ने आतंकवाद के विरोध में अपने अपने विचारों द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि “आतंकवाद न केवल मानवता का दुश्मन है,बल्कि कायराना आतंकी हमले से निर्दोष लोगों की जान लेना बहुत ही शर्मनाक ओर निंदनीय कृत्य है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे घिनौने कृत्य करने वालो की सजा सिर्फ ओर सिर्फ फांसी है। वक्ताओं ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता है। इस देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी एकजुट होकर आतंक के खिलाफ लड़ेंगे। भारत की एकता और भाईचारा किसी भी आतंकी साजिश से कमजोर नहीं होने वाला” है। संयुक्त महासचिव हाफिज राशिद कुरैशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एलामियां पढ़कर सुनाया और कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद हमेशा से अमन, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करती रही है और करती रहेगी। सरकार से मांग की कि इस हमले में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बेगुनाह की जान ले लेना पूरी इंसानियत की हत्या है। मौन मार्च में मौ0आसिफ कुरैशी,हाफिज राशिद, हाफ़िज़ अब्दुल गफ्फार,मुफ्ती वसीम नफीस,मुफ्ती असरार मज़ाहीरी,मौलाना आसिफ इस्लाही,मुफ्ती गुलफाम क़ासमी,मौलाना सालिम क़ासमी,मुफ्ती फरमान क़ासमी,क़ारी नदीम,हाफिज शहज़ाद, मुफ्ती निशात,मौलाना सनव्वर क़ासमी,मौलाना जाहिद,विनोद त्यागी एडवोकेट,एहतेशामुल हक,तौसीफ राही,नौशाद काला,मन्नू कुरैशी,आज़म फारूकी, इसरार इदरीशी सभासद राशिद मंसूरी,मसूद कुरैशी,सल्लू कुरैशी, नजम कुरैशी,इरशाद सलमानी,क़ारी अब्दुर रहमान,असगर कुरैशी,अशरफ़ कुरैशी,सहित कई महत्वपूर्ण वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी रही।

The post जम्मू कश्मीर के पहलगाम कायराना आतंकी हमले के विरोध में appeared first on Suraj Kesari.

मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में
मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए श्री

शुभम द्विवेदी के परिजनों से उनके कानपुर नगर स्थित आवास पर भेंट की

मुख्यमंत्री ने श्री शुभम द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा

की शान्ति की कामना की, शोकाकुल परिजनोें के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टाॅलरेंस

की नीति आतंकवाद को प्रभावी ढंग से नेस्तनाबूद कर रही: मुख्यमंत्री

आतंकी घटना को अंजाम देने तथा इस साजिश का हिस्सा बनने वाले विषैले फनों को कुचलने का काम किया जाएगा, आतंकियों को इस दुष्कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी

लखनऊ: 24 अप्रैल, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए श्री शुभम द्विवेदी के परिजनों से उनके कानपुर नगर स्थित आवास पर भेंट की। श्री शुभम द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हांेने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनोें के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में डबल इंजन सरकार उनके साथ खड़ी है। यह आतंकी हमला क्रूर, वीभत्स तथा कायराना कृत्य है। दुनिया के प्रत्येक देश तथा सभ्य समाज ने इस घटना की निन्दा की है।

मुख्यमंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हुए हमले में कानपुर नगर के श्री शुभम द्विवेदी भी दिवंगत हुए हैं। वह परिवार के एक मात्र पुत्र थे। उनका विवाह 02 माह पूर्व ही सम्पन्न हुआ था। आज दिवंगत श्री शुभम द्विवेदी के परिजनों से भंेट हुई है। कल भी उनके पिता से बात हुई थी। श्री शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर रात्रि में ही यहां आ चुका है। अब अन्तिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अन्तिम सांस ले रहा है। जाति और धर्म पूछकर बहन-बेटियों के सिन्दूर को उजाड़ने का कृत्य कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। खास तौर पर भारत के अन्दर यह कृत्य कतई स्वीकार्य नहीं है। भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टाॅलरेंस की नीति आतंकवाद को प्रभावी ढंग से नेस्तनाबूद कर रही है। कल आतंकवाद के ताबूत पर अन्तिम कील ठोंकने की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में सी0सी0एस0 (कैबिनेट कमेटी आॅन सिक्योरिटी) में इसके सम्बन्ध में निर्णय लिए गए हैं। देश के लोगों को इस दुःखद घड़ी में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह ने पहलगाम मंे घटना स्थल का दौरा किया है। आतंकवाद और उग्रवाद की पूर्ण समाप्ति के लिए पूरा भारत आगे बढ़ा है। आतंकी घटना को अंजाम देने तथा इस साजिश का हिस्सा बनने वाले विषैले फनों को कुचलने का काम किया जाएगा। आतंकियों को इस दुष्कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी। प्रत्येक व्यक्ति इस घटना के आगामी परिणामों को देखेगा।

The post मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में appeared first on Suraj Kesari.

मनीष चौधरी एवं खाप चौधरियों ने पहलगाम के मृतकों को
मनीष चौधरी एवं खाप चौधरियों ने पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, खाप चौधरियों एवं अन्य संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था ने निकाला कैंडल मार्च, सरकार से की ठोस कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश जताया और इस घटना में मारे गये 26 पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। उन्होंने केन्द्र सरकार से आतंकियों को घर में घुसकर मारने और कश्मीर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की है।

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बैसरन घाटी में आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर किये गये हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और शोक का माहौल बना हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी एवं संजीव सहरावत और अंकित जावला की अगुवाई में भी बुधवार को मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इस हमले को कायरता बताते हुए दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के साथ ही घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मनीष चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि कश्मीर घाटी में निर्दोष और निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उनकी हत्या करना मानवता के खिलाफ है। ऐसा करने वाले आतंकियों को सरकार सख्त सबक सिखाने के लिए उनके घर में घुसकर उनको मारने का काम करे। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश और शोक का माहौल है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की घटना से पूरा देश स्तब्ध और आक्रोशित है। यह हमला हमारे देश की संप्रभुता और शांति भरे माहौल को चुनौती देने वाला भी है। कहा कि निर्दाेष पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस अमानवीय कृत्य में कई मासूमों की जान जाना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है। कहा कि आतंक फैलाने वालों का कोई मजहब नहीं होता है, हमें संकट की इस घड़ी में एकजुटता के साथ इसके खिलाफ आगे आना होगा। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गये लोगों को शहीद बताते हुए कहा कि कश्मीर बदल रहा है और हम आतंकियों की कायरता से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने नैतिकता के आधार पर कश्मीर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगते हुए केन्द्र सरकार से ठोस कार्यवाही कर सुरक्षा के लिए विश्वास बहाल करने की मांग की।

सहरावत खाप के अध्यक्ष संजीव सहरावत ने अपने बयान में कहा कि पहलगाम का हमला चिंतनीय और निंदनीय है, यह कायरों का काम है, हम सभी को देश की सरकार के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। जनता सरकार की ओर ही देख रही है, सरकार को न्याय करना चाहिए। कश्मीर में घुसने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला ने कहा कि देश की जनता सरकार और सेना के साथ है। हमारे सैनिक इन कायरों को घर में घुसकर मारने का साहस रखते हैं। यह एक चुनौती है, हमें मिलकर इसका सामना करना है, जो लोग इस घटना में मार दिये गये, उनके प्रति पूरे देश की सहानुभूति है। देश का किसान भी जवान के साथ आने को तैयार है, सरकार आदेश करे तो हम बॉर्डर पर भी कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर भारत लोकसेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी , अंकित जावला, सचिन सहरावत, वीर सिंह मास्टर जी, मनोज सहरावत, आकाश चौधरी,अशोक, अमित कश्यप, विपिन राठी, प्रदीप,रामकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

The post मनीष चौधरी एवं खाप चौधरियों ने पहलगाम के मृतकों को appeared first on Suraj Kesari.

जम्मू कश्मीर पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला- पूरी दुनियाँ ने भारत के समर्थन में आतंकवाद के खिलाफ़ उठाई आवाज़

पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला-27 मृत,अनेकों घायल- अमेरिका रूस सहित पूरा विश्व संकट की घड़ी में भारत के साथ खड़ा हुआ।

भारत में नक्सलवाद मावोवाद समाप्ति की डेड लाइन 31 मार्च 2026 की तरह, जम्मू कश्मीर में भी आतंकवाद समाप्ति की डेडलाइन पर सटीक निर्णय लेना समय की मांग-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर हर देश के लिए आतंकवाद एक नासूर बन गया है, जिसका दंश अनेक बार अनेकों देश झेल चुके हैं और झेल भी रहे हैं, जिसका अधिक भुक्तभोगी भारत भी रहा है। आज हम फिर आतंकवाद पर चर्चा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि दिनांक 22 अप्रैल 2024 को शाम अनंतनाग जिले के पहलगाम की घाटियों में, जहां एक घासभरा मैदान है, वहां कुछ दूर पैदल जाकर ही पहुंचा जा सकता है,जहां रेस्टोरेंट वगैरा भी है अचानक कुछ आतंकवादियों का एक गुट आया और टूरिस्ट से उनका नाम जाति पूछ पूछ कर अंधाधुंध गोलियां दागी जिसमें निर्दोष लोग करीब 27 से अधिक टूरिस्टों की मौत होने व अनेकों घायल होने की जानकारी 22 अप्रैल शाम से डिजिटल तथा इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर लगातार चल रही है जो 23 अप्रैल 2025 तक अर्ली मॉर्निंग तक मैं खुद करीब 18 घंटों तक इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल संसाधनों से जुड़ा रहा। सभी चैनलों पर डिबेट, एक्सपर्ट की राय, व एनालिसिस को सुनकर, मैंने उसका विश्लेषण कर यह आर्टिकल तैयार किया हूं। बता दें पूरे विश्व में इस घटना को सीरियस एंगल से लिया गया है तथा तीव्र निषेध किया हैँ।जहां एकओर हमारे गृहमंत्री तुरंत घटनास्थलपर रवाना होकर कश्मीर में एक हाई लेवल मीटिंग रात करीब 12-1 बजे तक लिए, जिसमें हमारे पीएम भी ऑनलाइन उपस्थित थे और फिर गृह मंत्री पहलगाम के लिए रवाना हुए, तो वही हमारे माननीय पीएम जो सऊदी अरब की यात्रा पर थे, यह घटना सुनकर आमंत्रित रात्रि भोज में भी ना जाकर, सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर व रात्रि कश्मीर में हुई,हाई प्रोफाइल मीटिंग में भी ऑनलाइन जुड़े रहे तथा अर्ली मॉर्निंग वापस आकर बुधवार दिनांक 23 अप्रैल 2025 को सुबह केबिनेट कमिटी ओंन सिक्योरिटी (सीसीएस) में भी मौजूद रहे व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी वार्तालाप करने की जानकारी आई है। बता दें इस घटना की निंदा अमेरिका रूस इसराइल सऊदी अरब यूक्रेन ब्राज़ील सहित अनेक देशों ने ट्वीट करके की है, तथा मुश्किल की घड़ी में भारत के साथ होने की बात कही है।भारतीय पीएम दौरे पर सऊदी अरब हुए हैं। भारत में चार दिवसीय दौरे पर मौजूद अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि नक्सलवाद मावोवाद को जिस तरह समाप्त करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तक की गई है, अब इस तरह कश्मीर घाटी में आतंकवाद समाप्त करने की भी डेड लाइन घोषित करने की जरूरत है ताकि एक रणनीति के अनुसार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करना या फिर उन्हें कड़ी सजाका सामना करना पड़े।यानें आरोप लगने पर या पकड़े जाने पर उनकी सुनवाई, अन्य राज्यों में न्यायालयों मैं की जानी चाहिए तथा इसके पीछे स्लीपिंग आतंकी चेहरे या गुट उजगार करना आर्थिक, कमर तोड़ना,पोषण कराने वाले पड़ोसीमुल्क पर आर्थिक सामाजिक, नैतिक, अंतरराष्ट्रीय व जरूरत पड़ने पर हथियारों करना समय की मांग है, ताकि यह संदेश जाए कि अब भारत पहले वाली स्थिति में नहीं रहा, जब कि अब ईट का जवाब पत्थर से व तिल का जवाब पहाड़ से देने की स्थिति रखता है। कुल मिलाकर मुझे ऐसा महसूस होता है कि आतंकवाद की उल्टी गिनती शुरू होने की संभावना बढ़ गई है, क्योंकि अब अति सख्त रणनीति बनाई जा सकती है। उधर आतंकवादी नरसंहार के विरोध में कश्मीर के बार काउंसिल, डोडा काउंसिल डोडा शिक्षा विभाग, अनेक लोकल संगठनों व संस्थाओं ने 23 अप्रैल 2025 को बंद का आह्वान किया है,क्योंकि नागरिक बहुत रोष में है, जहां जगह-जगह कैंडल मार्च में शांति मोर्चा निकाला जा रहा है, अभी अमरनाथ यात्रा जो कुछ दिनों में शुरू होने वाली है उसमें दहशत का माहौल बनाया जा रहा है, इसलिए अब इस घटना का जवाब देना जरूरी हो गया है।चूँकि पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला, 27 से अधिक मृत,अनेकों घायल, अमेरिका रूस सहित पूरा विश्व संकट की घड़ी में, भारत के साथ खड़ा है पूरी दुनिया ने भारत के समर्थन में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध

जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, भारत में नक्सलवाद माओवाद समाप्ति की डेड लाइन 31 मार्च 2026 की तरह जम्मू कश्मीर में भी आतंकवाद समाप्त होने की डेडलाइन पर सटीक निर्णय लेना समय की गंभीर मांग है।

साथियों बात अगर हम जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को शाम टूरिस्टों पर अंधाधुंद गोली चलाकर आतंकवादी हमले की करें तो, कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में करीब 27 लोगों की मौत हो गयी। आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि आतंकी पुलिस की वर्दी में वहां पहुंचे थे। यह आतंकी हमला पहलगाम से करीब छह किलोमीटर दूर बैसरन में घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान में अंजाम दिया गया। यह मैदान पर्यटकों और ट्रेकर्स का पसंदीदा स्थान है। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो। जहां आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।इस घटना ने कश्मीर घाटी में पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, खासकर तब जब अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान नागपुर का एक परिवार मौके पर मौजूद थागोलियों की आवाज सुनकर वे घबराकर पहाड़ से कूद गए, इस दौरान पैर फिसलने से सिमरन रुपचंदानी घायल हो गईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। तिलक और गर्व रुपचंदानी भी उनके साथ थे। तीनों सुरक्षित हैं। उनसे संपर्क कर लिया गया है और उन्हें सभी जरूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

साथियों बात अगर हम पीएम द्वारा अपना सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर अर्ली मॉर्निंग आने की करें तो, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले में 27 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।पीएम इतनी बड़ी घटना के बाद अपना सउदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर आधी रात को वापस भारत लौट आए हैं। कल सुबह वो कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे? उधर वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में घोषणा की कि केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री संयुक्त राज्य अमेरिका और पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा को कम कर रही हैं। वह इस मुश्किल और दुखद समय में अपने लोगों के साथ रहने के लिए भारत के लिए जल्द से जल्द उड़ान ले रही हैं। अबतक औपचारिक तौर पर जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन की तरफ से केवल 16 टूरिस्‍ट के मारे जाने की जानकारी दी गईहै10 घायलों की जानकारी भी जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन की तरफ से दी गई है।मरने वालों में नेपाल और यूएई के नागरिक भी शामिल हैं।मरने वालों में एक आईबी ऑफिसर और एक नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल हैं। गृहमंत्री श्रीनगर पहुंच चुके हैं,उन्‍होंने एलजी मनोज सिन्‍हा और सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला के साथ बैठक की।बताया जा रहा है कि कुल चार आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें से तीन पाकिस्‍तानी और एक लोकल कश्‍मीरी है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से कहा कि वो उनके साथ हैं। आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।जब दोपहर को यह वारदात हुई तब सैलानी वहां घुड़सवारी कर रहे थे, तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्‍होंने पंजाबी में टूरिस्‍ट से उनका मजहब पूछा, पहचान स्‍थापित होने के बाद लोगों को मौत के घाट उतारा गया, इस दौरान करीब 50 राउड फायरिंग की गई। सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं। खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए। सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया। गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है. टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं। दरअसल जेडी वेंस ने पीएम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बयान दिया है। इस हमले के बाद पीएम ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा,मैं पहलगाम, जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा।

आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

साथियों बात अगर हम पहलगाम हमले पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं की करें तो, पहलगाम हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी जताया शोकभारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा,उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए हैं। इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।भारत में इजरायली राजदूत गिदोन सार ने एक्स पर लिखा,जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले से हम बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल भारत के साथ एकजुट है।उधर पुतिन ने क्या कहा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने शोक संदेश में कहा,पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर कृपया संवेदना स्वीकार करें, जिसके शिकार विभिन्न देशों के नागरिक हैं। इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि इसके आयोजकों और अपराधियों को उचित सजा मिलेगी। मैं आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहूंगा।अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी जताया शोकभारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा, उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए हैं। इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन करें इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि जम्मू कश्मीर पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला- पूरी दुनियाँ नेभारत के समर्थन में आतंकवाद के खिलाफ़ उठाई आवाज़।पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला-27 मृत, अनेकों घायल-अमेरिका रूस सहित पूरा विश्व संकट की घड़ी में भारत के साथ खड़ा हुआ।भारत में नक्सलवाद मावोवाद समाप्ति की डेड लाइन 31 मार्च 2026 की तरह, जम्मू कश्मीर में भी आतंकवाद समाप्ति की डेडलाइन पर सटीक निर्णय लेना समय की मांग।

*-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425*

The post जम्मू कश्मीर पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला appeared first on Suraj Kesari.