क्रिसमस प्यार देने और खुश रहने का संदेश देता है

क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो पूरी दुनिया में बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन सभी अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ मिलकर बहुत ही धूमधाम से यह त्यौहार मनाते है। इस त्यौहार को ‘बड़ा दिन’ के नाम से भी जाना जाता है। क्रिसमस के दिन घर के बड़े बच्चों को तोहफे, चॉकलेट्स और मिठाइयां देते हैं। घर में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। इस दिन सभी क्रिसमस ट्री को लाइटों और अच्छे–अच्छे सजावट की चीजों से सजाते है। कुछ लोग सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों के बीच आते हैं और उन्हें उपहार और चॉकलेट्स देते हैं। क्रिसमस के दिन लोग चर्च जाते हैं और वहां पर प्रभु यीशु के सामने प्रार्थना करते हैं और कैंडल जलाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े, सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं। क्रिसमस एक बहुत बड़ा त्यौहार है जिसका इंतजार सभी को रहता है, खासकर छोटे बच्चों को तो रहता ही है। इस त्यौहार में हर उम्र के लोग बढ़–चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह त्यौहार हमारे बीच एकता को प्रदर्शित करता है। इस दिन क्रिसमस ट्री तथा कई प्रकार की रंग बिरंगी लाइटों से घरों को सजाया जाता है। सभी लोग एक दूसरे को ‛मेरी क्रिसमस’ बोल कर शुभकामनाएं भी देते हैं। सिर्फ ईसाई धर्म ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी क्रिसमस मनाना पसंद करते हैं। क्रिसमस हमें प्यार देने और खुश रहने का संदेश देता है क्रिसमस साल के आखिर में आने वाला बहुत ही मजेदार समय होता है। क्रिसमस के खत्म होने के साथ ही न्यू ईयर की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
– सूर्यदीप कुशवाहा
वाराणसी उत्तर प्रदेश