नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भारत के बजट 2026 में किसानों कीअनदेखी


*भारत के बजट 2026 में किसानों कीअनदेखी:देश की कृषि और किसान बजट राम भरोसे* धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर 1 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार प्रमुख किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश करते समय भारत के किसान और कृषि क्षेत्र को पूरी तरह से भुलाकर राम भरोसे छोड़ दिया है। यह उपेक्षा, निराशाजनक से आगे बढ़कर अनदेखी करने वाला बजट साबित होगा।

कृषि को केवल उत्पादकता बढ़ाने के भरोसे छोड़ दिया है। इसका अर्थ है कि किसान का कल्याण केवल उत्पादकता के भरोसे है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि के अनुकुल मौसम, पानी, मिट्टी, बीज, खाद, कीटनाशक की जरूरत होती है। इनसे अगर कोई चीज की उपलब्धता कम हो तो उत्पादकता गिर सकती है ।

किसान की आय उत्पादन बढ़ाने से नहीं बल्कि फसलों के उचित मूल्य मिलने से बढ़ती है।

आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि के लिए जो चिंताएं थी उनके समाधान का कोई रास्ता नहीं है। पिछले वर्षों में की है घोषणाओं का कोई लेखा जोखा बजट में नहीं बताया है।

कृषि में कोई बड़े बदलाव का संकेत नहीं है

भारत की कृषि अब राम भरोसे है। सरकार ने इसे पूरी तरह राम के भरोसे रख दिया है

अब किसानों को सरकार से नहीं श्रीराम जी से ही उम्मीद है। हम प्रभु से उम्मीद करते है कि किसानों का कल्याण करेंगे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon