नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तरी रामपुरी मैं सड़क निर्माण कछुआ चाल से: चार माह से मार्ग बाधित

1 min read

उत्तरी रामपुरी मैं सड़क निर्माण कछुआ चाल से: चार माह से मार्ग बाधित: एंबुलेंस नहीं आ सकती, बच्चे बूढ़े और जवान सभी हो रहे चोटिल: जन आक्रोश उभरा। मुजफ्फरनगर 1 अप्रैल दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार मुजफ्फरनगर के महत्वपूर्ण क्षेत्र उत्तरी रामपुरी स्थित प्रजापति धर्मशाला के पीछे विगत 6 माह से दो सड़कों का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है जिससे क्षेत्रीय जनता दुखी है क्योंकि निर्माण कार्य बीच में ही रुका पड़ा है और इन गलियों में एंबुलेंस भी नहीं आ सकती है यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है या कैंसर पीड़ित है तो उसे बहुत मुश्किल से पैदल ही या कंधों पर बैठकर सड़क तक लाया जाता है लगभग 500 मी पैदल चलने के बाद सड़क आती है वहीं से एंबुलेंस में बीमार को ले जाया जा सकता है जब के यह क्षेत्र मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समर्थकों का माना जाता है परंतु यहां के नागरिक नरक जैसा जीवन जीने पर मजबूर हो रहे हैं यहां के सामाजिक कार्यकर्ता संतो उर्फ ममता,सुधा,ओमकारी, जानो, एवं प्रमुख समाजसेवी अश्वनी त्यागी और अश्वनी कुमार त्यागी एवं राम शरण पुंडीर, सुनील और मनीष चरण सिंह और जितेंद्र मोनू और राकेश और प्रमोद ने खुला आरोप लगाया है कि जानबूझकर सड़क का निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से कछुआ चाल से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं है वार्ड संख्या 15 के सभासद पति प्रमोद कुमार जी से भी इस संदर्भ में मालूम किया गया तो वह भी कार्यों से संतुष्ट नजर नहीं आए और कहा की ठेकेदार उनकी नहीं सुनता कोई भी उनकी नहीं सुनता उत्तरी रामपुरी के जागरूक लोगों ने दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र के कार्यालय में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि आप इस क्षेत्र का भ्रमण करें और खुद देखने यहां के लोग कैसे नरक जैसा जीवन जीने पर मजबूर हो रहे हैं दैनिक सूरज केसरी की टीम उत्तरी रामपुरी में पहुंची तो इसकी भनक ठेकेदार को भी हो गई और ठेकेदार ने तुरंत ही वहां जेसीबी मशीन आदि भेज दी और भराव का कार्य तेजी के साथ किए जाने लगा परंतु वह कार्य भी सही नहीं हो रहा था दैनिक सूरज केसरी टीम ने देखा कि बहुत मोटे-मोटे मलबे के सीमेंट वाले टुकड़े जो किसी सड़क से उखाड़ कर लाए गए थे इन मलबे के टुकड़ों से सड़क का भराव किया जाने लगा जिससे लोग और अधिक दुखी हो गए क्योंकि मलबे के इन टुकड़ों के सड़क पर डालने से मलबे के टुकड़ों के बीच में जो गैप रहता है उसमें बच्चे बूढ़े जवान और महिलाएं सभी चोटिल हो रहे हैं क्योंकि चलते समय किसका पर कहां फंस जाए किसका पर कहां टूट जाए कुछ पता नहीं इस संदर्भ में जब मौके पर मौजूद सभासद पति प्रमोद कुमार जी से पता किया गया तो उन्होंने बताया कि भराव का कार्य केवल 2 फीट गहराई तक किया जाता है परंतु यह गहराई उत्तरी रामपुरी की सड़क की गहराई लगभग 4 फीट है इसलिए इसमें मलबे से भरी जा रही है मिट्टी से नहीं बाद में इसके ऊपर मिट्टी डाली जाएगी ताकि सड़क समतल हो जाए पता यह भी चला है कि जैसे ही सूरज केसरी की टीम द्वारा न्यूज़ कवरेज करके वापस गईं तो कुछ देर बाद ही निर्माण कार्य फिर रुक गया उत्तरी रामपुरी के सभी नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है और सभी चाहते हैं कि यह निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें सभासद पति प्रमोद ने बताया कि उत्तरी रामपुरी की इस सड़क का निर्माण कार्य डूडा द्वारा किया जा रहा है उत्तरी रामपुरी के नागरिकों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं डूडा के प्रभारी अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर पंकज राठौर से पुरजोर मांग की है कि उत्तरी रामपुरी की सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप शीघ्र किया जाए प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्री अश्वनी त्यागी और श्री अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि उत्तरी रामपुरी में जो नालियों का निर्माण किया जा रहा है वह बहुत ही घटिया तरीके से किया जा रहा है मानकों के अनुरूप नहीं है जिससे भविष्य में बहुत परेशानी आ जाएगी जब सूरज केसरी की टीम उत्तरी रामपुरी पहुंचे तो वहां पर मौजूद अखिल ,शुभम सत्येंद्र, राकेश त्यागी, गोलू ,डॉक्टर अजय ,राजेंद्र देव पाल, मोनू, मनोज, अनिल, चरण सिंह, गौरव नवीन तवानिया, विकास, संदीप वर्मा ,सतीश शर्मा, दीपक पंडित, मनीष पंडित दीपक शर्मा शीशपाल, शिवकुमार मिस्त्री, मनीष त्यागी, आदित्य ठाकुर, अमन कुमार और त्यागी जी जय नारायण त्यागी ,अरविंद कुमार त्यागी ,संदीप पंडित, विपिन कुमार, दीपेश कुमार ,आशु और आशीष ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया तो तमाम उत्तरी रामपुरी वाले लोग आंदोलन करने पर भी मजबूर हो जाएंगे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon