नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभ।


स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभ।
————————————————–

इच्छुक तैराकी खिलाड़ी कराएं अपना पंजीकरण।
————————————————–

मुजफ्फरनगर 1 अप्रैल 2026 खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में आज तरणताल का विधिवत रूप से श्री राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा शुभारंभ किया गया।
श्री राजेश कुमार श्रीवास द्वारा तरणताल में उपस्थित खिलाड़ियों को मेहनत कर खेल हित में आगे आने की प्रेरणा दी। इच्छुक तैराकी खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कराकर अपना तैराकी सीखने हेतु पंजीकरण कर सकते है।
जिनको तैराकी प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य अतिथि के तरणताल परिसर पर उपस्थित होने पर श्री भूपेंद्र सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन सुश्री पूनम विश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री मनीष शर्मा, श्री प्रदीप कुमार,श्री राकेश कुमार, श्री आशु चौधरी,तैराकी प्रशिक्षक एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर का समस्त स्टाफ राकेश कुमार, भावना, अनिल इत्यादि उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में श्री राजीव कुमार,बाल कल्याण समिति,मुजफ्फरनगर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon