नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के सरवट में इरशाद मलिक द्वारा किए गए सामूहिक आत्महत्या कांड ने लिया नया मोड़

1 min read

मुजफ्फरनगर के सरवट में इरशाद मलिक द्वारा किए गए सामूहिक आत्महत्या कांड ने लिया नया मोड़

 

मुजफ्फरनगर 1 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे जनपद को झकझोर दिया। गली नंबर-6 स्थित एक मकान में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में 32 वर्षीय युवक, उसकी लगभग 30 वर्षीय पत्नी तथा दो छोटे मासूम बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी और दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण घटना को गंभीर व संदिग्ध माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पेंट का कार्य करता था और परिवार के साथ उक्त मकान में रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार देर रात तक घर से विवाद की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिसके बाद अचानक सन्नाटा छा गया। सुबह काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ और दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर सभी के होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक हाल ही में किसी पारिवारिक बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जो समय के साथ बढ़ गया। बताया जाता है कि विवाद के चलते मायके पक्ष के लोग भी घर पहुंचे थे और दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक ने पहले पत्नी व बच्चों को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कराया और बाद में स्वयं फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सभी पहलुओं से जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

इस पूरे प्रकरण को लेकर थाना सिविल लाइंस पुलिस को पीड़ित परिवार की ओर से एक प्रार्थना पत्र भी दिया है जिसकी भाषा इस प्रकार है सेवा में,

श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय, थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर।

श्रीमान जी,

निवेदन है कि कल दिनांक 30.03.2026 को समय करीब 03:00 बजे दिन प्राथी के भाई इरशाद के घर पर उसकी सास संजीदा, साली अरशी, मन्तशा, साला जुनैद पुत्र मंगल निवासीगण सुभाषनगर पुलिया के पास थाना नई मण्डी जिला मुजफ्फरनगर आये और इरशाद के साथ गाली गलौच, मारपीट व बेइज्जत किया व थूक कर चाटने को कहा तथा झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। ये लोग इरशाद के साथ करीब शाम 05:00 बजे तक गाली गलौच करते रहे। दिनांक 30.03.2026-31.03.2026 की रात्रि को इरशाद पुत्र जरीफ आयु करीब 30 वर्ष व उसकी पत्नी नौरीन आयु करीब 28 वर्ष, लडका आहिल पुत्र इरशाद आयु करीब डेढ वर्ष, लडकी अक्सा आयु । माह सो गये। आज सुबह 31.03.2026 को समय करीब 10-11:00 बजे तक भी इरशाद व उसके बच्चे अपने घर से बाहर नहीं आये प्रार्थी ने बहुत आवाज लगायी व समीर व शुऐब के फोन से कई फोन किये परन्तु कोई जवाब नहीं आया तब प्रार्थी व उसकी भाभी श्रीमति सलमा व जीशान पुत्र अहसान, समीर व शुऐब ने इरशाद के घर में बने रोशनदान में झांककर देखा तो इरशाद साफे से पंखे से लटका हुआ था व बच्चे बैड पर पड़े हुए थे व उसकी पत्नी नीचे फर्श पर पडी थी। हम लोगों ने दरवाजे को तोडने की कोशिश की तो दरवाजे की चटखनी टूट गयी। हम लोगों ने इरशाद को नीचे उतारा, उतारकर देखा तो इरशाद की मृत्यु हो चुकी थी व इरशाद के बच्चों व पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक इरशाद व उसकी पत्नी को उसके ससुराल वाले सास संजीदा, व साली अरशी व मन्तशा, साला जुनैद बहुत अधिक टॉर्चर व मानसिक व शारीरिक उत्पीडन कर रहे थे बात-बात पर तानाकशी करते थे उसे ब्लैकमेल करते थे। इन लोगों ने उनकी समाज व बिरादरी में छवि धूमिल कर दी थी, मान सम्मान समाप्त कर दिया था। इनके साथ मुल्जिमानों ने मारपीट गाली गलौच व थूक चाटने की जैसी घटना कारित की थी। जिस कारण लोगों ने आत्महत्या कर ली।

अतः आप श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उक्त मुल्जिमान के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें। कृपा होगी।

दिनांक-31.03.2026

प्रार्थी

नौशाद

नौशाद पुत्र जरीफ निवासी सरवट थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर।

मो0नं0-9675105353

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon