यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने मे निर्णायक भूमिका निभायेगा
1 min read
*यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने मे निर्णायक भूमिका निभायेगा, उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा* -थानाभवन विधायक अशरफ अली
जलालाबाद, शामली
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 के विषय मे थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट उत्तर प्रदेश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, रिंग रोड हाइब्रिड रेल कॉरिडोर, दिल्लीदृवाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तथा एकीकृत लॉजिस्टिक हब जैसी परियोजनाएँ पूर्वांचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मानचित्र पर नई पहचान देंगी।यह बजट विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ व सहारनपुर में एग्री-एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन, तथा जेवर एयरपोर्ट के निकट देश के पहले सेमीकंडक्टर डिजाइन एवं विनिर्माण पार्क को स्वीकृति मिलना इस क्षेत्र के औद्योगिक, कृषि और रोजगार विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।बुंदेलखंड को प्प्ज्, प्रयागराज में नए औद्योगिक नोड के लिए विशेष फंड, और लखनऊ में ।प् सिटी के विकास हेतु बजटीय सहायता से प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, कैंसर व डायबिटीज की दवाओं को सस्ता करने का निर्णय, हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘श्री मार्ट’ की स्थापना सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती देगी।
गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार व औद्योगिक गलियारों के लिए ₹22,500 करोड़, तथा लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के अगले चरणोंहेतु ₹32,075 करोड़ का आवंटन उत्तर प्रदेश को तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला सिद्ध होगा।
यह बजट विकसित उत्तर प्रदेश दृ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।


