उत्तर प्रदेश सरकार- नवनिर्माण के 9 वर्ष की उपलब्धियां का मनाया गया जश्न
1 min read
उत्तर प्रदेश सरकार- नवनिर्माण के 9 वर्ष की उपलब्धियां का मनाया गया जश्न ।
========================================
उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल
=================================
समापन समारोह के अवसर पर योजनाओं के लाभार्थीयो को लैपटॉप टूलकिट एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन का किया गया वितरण
==================================
18 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन
===============================
सूचना विभागद्वारा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के संबंध में गणमान्य नागरिकों को किया गया प्रचार साहित्य वितरण तथा सांस्कृतिक दल द्वारा किया गया गीत नाट्य प्रस्तुत
___________________________
मुजफ्फरनगर 26 मार्च 2026 प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर (आईटीआई)के अटल सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल , माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉo वीरपाल निर्वाल एवं जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा,ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई गति दे रहा है। उन्होने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मा0 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, व्यवसायिक, रोजगार आदि हर क्षेत्र मे विकास किया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार विकास हो रहा है।
माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का उत्थान एवं विकास कर रही है
माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शक्ति शरण श्रीवास्तव ने सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को टूल किट तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 03 बालक बालिकाओं को लैपटॉप, खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 02 पौप्कोर्न बनाने वाली मशीन एवं उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत लाभार्थीयो को टूल किट,का वितरण किया गया
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया
आईटीआई प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई, चित्र प्रदर्शनी/ स्टॉल में अपने अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध करायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न स्टॉल का माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी श्री शक्ति सरन श्रीवास्तव द्वारा अवलोकन किया गया।


