वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जब 28 लाख रु. के गिफ्ट नागरिकों को
1 min read
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जब 28 लाख रु. के गिफ्ट नागरिकों को दिए तो चेहरों पर आ गई जबरदस्त मुस्कान
*मुजफ्फरनगर 24 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 28 लाख के 144 खोए मोबाइल फोन किये बरामद, नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा स्वामियों को किए गए सुपुर्द।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ एवं प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सैल राजीव कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस सैल व थाना पुलिस टीम द्वारा यह सराहनीय कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में नागरिकों के गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सैल एवं जनपद के विभिन्न थानों द्वारा भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं आधुनिक सर्विलांस तकनीक की सहायता से प्राप्त Traceability Details के आधार पर विगत 03 माह के दौरान कुल 144 स्मार्ट मोबाइल फोन को बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश व अन्य जनपदों से सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
आज दिनांक 24.03.2026 को मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एवं नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद समस्त मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इस दौरान विशेष रूप से महिला मोबाइल स्वामियों ने अपनी खोई हुई संपत्ति पुनः प्राप्त कर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुजफ्फरनगर पुलिस के इस जनहितकारी एवं संवेदनशील प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। महिलाओं द्वारा बताया गया कि इस पहल से उनके मन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है, जो मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को सार्थक करता है।
इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। इस सराहनीय कार्यवाही से आम जनमानस में अत्यधिक प्रसन्नता व्याप्त है तथा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किए गए इस जनसेवात्मक प्रयास की चारों ओर सराहना की जा रही है।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
2.है0का0 कालूराम, सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
3.है0का0 मनीष त्यागी, सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
4.है0का0 राहुल सिरोही, सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
5.है0का0 विकास सिरोही, सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
6.का0 नितिन कुमार, सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।


