स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, बिजली व्यवस्था होगी और सुदृढ़
1 min read
स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, बिजली व्यवस्था होगी और सुदृढ़: चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता की पीसी
मुजफ्फरनगर 31 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिजली विभाग मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता का आयोजन करके बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी।
चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि
, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज करने पर बिजली बिल में 2 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। यह मीटर पूरी तरह से आईएसआई प्रमाणित हैं और इनमें इन-बिल्ट सुरक्षा प्रणाली भी उपलब्ध है।
मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि
विभाग द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल एप, वेबसाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों जैसे पेटीएम, जीपे आदि से आसानी से रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली खपत, बैलेंस और अन्य सूचनाएं भी प्राप्त होंगी।
श्री विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि
स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित किया जाएगा। यदि कोई बकाया होगा तो उसे भी इसमें जोड़ा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग का लाभ मिलेगा।
मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि
योजना के अंतर्गत यह भी प्रावधान किया गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रारंभिक 30 दिनों तक तथा बैलेंस समाप्त होने के 3 दिन बाद तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। साथ ही सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।
मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मुजफ्फरनगर जोन में अब तक लाखों स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। इस योजना के माध्यम से न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बिजली वितरण प्रणाली भी अधिक मजबूत और पारदर्शी बनेगी।
पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि
अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर योजना उत्तर प्रदेश को स्मार्ट प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं जवाबदेह सेवाएं मिल सकेंगी।


