नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी करेंगे बृहद रोजगार मेले का शुभारंभ

1 min read

*13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी करेंगे बृहद रोजगार मेले का शुभारंभ, जनसभा को करेंगे संबोधित-मंत्री कपिल देव*

मुजफ्फरनगर 8 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार

*कल मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथएवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को ऐतिहासिक, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।*

 

*बैठक में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों—जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।*

 

*इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से स्थानीय युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जनसभा युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी और क्षेत्र में रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगी।*

 

*बैठक में मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, लोकदल क्षेत्रीय मंत्री तिरसपाल मलिक, प्रभात तोमर, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, और जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, अजय सागर, अमरनाथ पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।*

 

*इस दौरान जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं, सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध, सुचारु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, मंच संचालन, पेयजल, चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छता व्यवस्था एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।*

 

*बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon