वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के क्रिकेटरों को किया सम्मानित
1 min read
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के क्रिकेटरों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर 8 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद मेरठ में आयोजित एम0एस0 मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।*
IIMT यूनिवर्सिटी के मैदान पर प्रथम एम0एस0 मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। दिनांक 05.04.2026 को उक्त प्रतियोगिता का फाईनल उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम व मेरठ की सुपर स्मैसर्स क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया था। सुपर स्मैसर्स टीम द्वारा टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 106 रन बनाए तथा पूरी टीम ऑल आउट हो गयी। सुपर स्मैसर्स टीम की ओर से सोनू चौहान द्वारा सर्वाधिक 33 रन तथा गौरव कुमार द्वारा 16 रनों का योगदान दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कोई बल्लेबाज उल्लेखनीय योगदान नही दे पाया। उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम की बॉलर साहिल हसन द्वारा शानदार गेंदबाजी की गयी तथा 18 रन देकर 03 विकेट प्राप्त किये गये। इसके साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त मु0आ0 विवेक कुमार द्वारा 28 रन देकर 03 विकेट व मन्जीत द्वारा 21 रन देकर 02 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उ0प्र0पुलिस क्रिकेट टीम द्वारा 17.4 ओवर में 03 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मैच में विजय प्राप्त की गयी। टीम की ओर से अनील सरोज द्वारा 28 रन व चेतन गहलोत द्वारा नाबाद 24 रन का योगदान दिया गया। साहिल हसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रकार टूर्नामेंट में उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम द्वारा विजय प्राप्त की गयी।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ठ गेंदबाजी करने वाले उ0प्र0 क्रिकेट टीम के खिलाडी विवेक कुमार को बैस्ट बालर व अनुज कुमार को बैस्ट फील्डर चुना गया।
उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम जनपद गाजियाबाद में एकत्रित है तथा टीम कोच पुलिस उपाधीक्षक श्री विश्वजीत सिंह के सानिध्य में अभ्यास कर रही है तथा विभिन्न ओपन क्रिकेट प्रतियोगिताओे में प्रतिभाग किया जाता है। उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम में विभिन्न जनपदों से खिलाडी एकत्रित हैं।
आज दिनांक 08.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा टूर्नामेंट की विजेता उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। महोदय द्वारा सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, उ0प्र0 पुलिस क्रिकेट टीम के कोच व पूर्व रणजी खिलाडी पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विश्वजीत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाडी मौजूद रहे।


