नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नव आगंतुक नगर पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने देर रात नगर में किया भ्रमण दिए दिशा निर्देश

1 min read

नव आगंतुक नगर पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने देर रात नगर में किया भ्रमण दिए दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर 8 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार

*पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा मिनाक्षी चौक पर देर रात्रि सघन चेकिंग अभियान, चलाया गया एवं पीआरवी व चीता मोबाइल का रिस्पॉंस टाइम चेक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

दिनांक 07/08.04.2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु मिनाक्षी चौक पर पुलिस बल के साथ देर रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं बिना वैध दस्तावेज के चल रहे दोपहिया/चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कराई गई।

इस दौरान महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित दो पहिया पीआरवी एवं चीता मोबाइल का रिस्पॉन्स टाइम चेक किया गया तथा सभी को किसी भी सूचना पर रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसके साथ ही महोदय द्वारा पीआरवी पर उपलब्ध उपकरणों को चेक किया गया तथा बिना हेलमेट दोपहिया पीआरवी / चीता मोबाइल चला रहे पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी गयी किसी भी दिशा में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन का प्रयोग ना करें

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, किसी भी आपात सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon