मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की
1 min read
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की एडीजीपी,आयुक्त,डीआईजी ने समीक्षा गोष्ठी कर दिए दिशा निर्देश। *मुजफ्फरनगर 11 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार आगामी अम्बेडकर जयंती एवं वीवीआईपी कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, आयुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
▪️ *गोष्ठी के उपरांत उच्चाधिकारीगण द्वारा वीवीआईपी रूट, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों एवं रानी अहिल्याबाई माल्यापर्ण स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण।*
आगामी अम्बेडकर जयंती एवं जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ श्री भानू भास्कर, आयुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर डॉ0 रूपेश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ एक विस्तृत गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री महादिक अक्षय संजय, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाप्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में गार्द द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक महोदय को सलामी दी गई, जिसके उपरांत गोष्ठी का विधिवत शुभारम्भ किया गया। गोष्ठी के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा जनपद की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के दृष्टिगत निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया।
*1.* संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
*2.* भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा नियमित रूप से गश्त/फुट पेट्रोलिंग की जाए।
*3.* यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु डायवर्जन प्लान तैयार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए, जिससे आमजन को असुविधा न हो।
*4.* कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाए।
*5.* सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत मॉनिटरिंग करते हुए भ्रामक/आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
*6.* किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी), फायर ब्रिगेड एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को अलर्ट मोड पर रखा जाए।
*7.* ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारी अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दें तथा आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।
गोष्ठी के उपरांत उच्चाधिकारीगण द्वारा वीवीआईपी रूट, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों एवं रानी अहिल्याबाई माल्यापर्ण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रमों के दौरान निर्बाध यातायात, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।


