मुजफ्फरनगर में भव्य रहा रोजगार मेला
मुजफ्फरनगर में भव्य रहा रोजगार मेला: अरुण प्रताप सिंह, सुभाष चौहान लाए हजारों की भीड़: व्यूवर बढ़ाने हेतु सीएम योगी के विरुद्ध प्रचारकों पर हो कार्यवाही। मुजफ्फरनगर 14 अप्रैल दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार कल नुमाइश पंडाल मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार महाकुंभ का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन किया गया था इसमें हजारों बेरोजगार युवाओं को उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रोजगार देकर हजारों युवाओं का दिल जीत लिया गया था सभी युवा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे थे यह रोजगार मेला ऐतिहासिक सफल रहा परंतु कुछ सरकार विरोधी प्रचारक सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपने व्यूअर और सब्सक्राइबर बढ़ाने के चक्कर में सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना पर एक सोची समझी साजिश के तहत सरकार विरोधी प्रचार करने में जुटे हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध जिला प्रशासन को सख्त कार्यवाही भी की जानी चाहिए दैनिक समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में नुमाइश पंडाल मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार महाकुंभ संपूर्ण सुरक्षित वातावरण में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ कई दिनों से सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार और डीआईजी श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा दल बल के साथ इस भव्य रोजगार मेले को सुरक्षित वातावरण में ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ लगे थे और वह सफल भी हुए देखने वाली बात यह है कि इस रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनाने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर के केमिस्ट एसो.के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष चौहान और क्रांतिकारी वरिष्ठ हिंदू नेता श्री अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में और उनके प्रयासों से हजारों युवा नुमाइश पंडाल पहुंचे और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान कराई कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्री सुभाष चौहान और श्री अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि नुमाइश पंडाल मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार महाकुंभ ऐतिहासिक सफल तो रहा है और हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिला है जिसे युवा कभी भी नहीं भूल सकते यहां पर मौजूद वरिष्ठ हिंदू नेता श्री सचिन त्यागी ने भी इस रोजगार महाकुंभ की भारी प्रशंसा की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया जबरदस्त भीड़ लाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष चौहान और वरिष्ठ कट्टर हिंदू नेता श्री अरुण प्रताप सिंह और वरिष्ठ हिंदू नेता श्री सचिन त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार जताते हुए अपने सभी मित्रों और बड़ी संख्या में आने वाले सभी साथियों का हार्दिक आभार जताया उल्लेखनीय है कि सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार और डीआईजी श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने रोजगार कुंभ नुमाइश पंडाल की तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं आदि व्यवस्थाओं की स्वयं कमान संभालते हुए रोजगार मेले को ऐतिहासिक सफलता प्रदान कराई और जब तक सभी युवा और आम जनता नुमाइश पंडाल मुजफ्फरनगर से सुरक्षित ना निकल गई हो तब तक जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा पूरे दल बल के साथ पूरे अधिकारियों के साथ पूरे पुलिस और प्रशासन के साथ वहां मौजूद रहे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान कराई आश्चर्य तो इस बात का है कि नुमाइश पंडाल मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार महाकुंभ ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ परंतु कुछ लोग रील बनाने के चक्कर में सोशल मीडिया पर अपने विवर और सब्सक्राइबर बढ़ाने के चक्कर में एक खतरनाक साजिश के तहत कार्य कर रहे हैं इनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही होना बहुत जरूरी है


