नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

युवक ने अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास

1 min read

युवक ने अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास: सिटी कप्तान अमृत जैन पहुंचे घटनास्थल पर। खतौली मुजफ्फरनगर 18 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार थाना खतौली पुलिस को ग्राम गंगधाड़ी में 01 युवक द्वारा स्वयं पर डीजल डालकर आग लगा लेने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल की कुशलक्षेम पूछी गयी तथा घायल के परिजनों से वार्ता की गयी तथा उन्हें प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया । इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थाना प्रभारी खतौली को प्रकरण से सम्बन्धित हर छोटे-बड़े बिंदु की जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए । थाना खतौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon