नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 29, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आम जनता की समस्याओं को सुनकर निदान किया डीआईजी अभिषेक सिंह ने

1 min read

आम जनता की समस्याओं को सुनकर निदान किया डीआईजी अभिषेक सिंह ने

मुजफ्फरनगर 28 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार

*पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनुपर द्वारा पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में जनसुनवाई का किया गया आयोजन, जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित।*

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर महोदय श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुना तथा उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon