नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 29, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बुढाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की जेवरात आदि की

1 min read

बुढाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की जेवरात आदि की लूट करने वाले गैंग से आमने-सामने की मुठभेड़। बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 28 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार थाना बुढाना पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा बस अड्डे व भीड-भाड वाली जगहो पर यात्रियों के बैग से नगदी व ज्वैलरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।*

 

▪️ *कब्जे से 05 लाख 40 हजार रूपये, 02 अदद तमंचे 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मिस कारतूस 315 बोर, 01 आधार कार्ड एवं एक मोटरसाईकिल प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडिक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना श्री सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 22.04.2026 को वादिया श्रीमति रेशमा पत्नि सुहैब निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर ने थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके बैग को ब्लेड से काटकर 50,000 रुपये, सोने व चाँदी के आभूषण चोरी कर लेने की घटना कारित की गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 172/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

आज दिनांक 28.04.2026 को गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मंदवाडा की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड हुई जिसमें 01 अभियुक्त शकील उर्फ घोडा पुत्र रशीद हाल निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास पठानपुरा कस्बा व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार स्थायी पता पीर वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है तथा अभियुक्त के साथी शाहिब पुत्र बसेरू निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर को कामबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05 लाख 40 हजार रूपये, अवैध शस्त्र मय कारतूस, 01 मोटरसाइकिल, 01 आधार कार्ड बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रह है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शकील उर्फ घोडा पुत्र रशीद हाल निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास पठानपुरा कस्बा व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार स्थायी पता पीर वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर (पुलिस मुठभेढ में घायल)

*2.* शाहिब पुत्र बसेरू निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर (कामबिंग के दौरान गिरफ्तार)

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 05 लाख 40 हजार रूपये (सम्बन्धित मु0अ0सं0 172/2026 धारा 303(2)/112/317(2) बीएनएस थाना बुढाना मु0नगर)

✅ 02 अदद तमंचे 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मिस कारतूस 315 बोर

✅ एक मोटरसाईकिल प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट

✅ एक अदद आधार कार्ड (सम्बन्धित मु0अ0सं0 183/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बुढाना मु0नगर )

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शकील उर्फ घोडा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

काफी लंबा चौड़ा बताया गया है

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग बस अड्डे व भीड-भाड वाली जगहो पर यात्रियों के बैग से नगदी व ज्वैलरी चोरी कर लेते है । चोरी करने के बाद ज्वैलरी बेचकर उनसे प्राप्त धन को आपस में बाँट लेते हैं और अपने शौक मौज पर खर्च कर लेते है । दिनांक 22.04.2026 को हम लोगों ने एक महिला के बैग से नगदी व जेवरात चोरी किये थे, उन जेवरात को हमने बेच दिया था। हमसे जो नगदी बरामद हुई है वह उनही जेवरात की है जो हमने बेचे थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon