नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 30, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद में हुए विकास कार्य/निर्माण कार्यों

1 min read

*मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद में हुए विकास कार्य/निर्माण कार्यों, सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई सम्पन्न*

_________________________

 

*सीएम डैशबोर्ड पर सी एवं डी ग्रेड पाने वाले विभागों के अधिकारियों को रैंकिंग में शीघ्र सुधार लाने के दिये गये निर्देश*

________________________________

निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री अच्छी क्वालिटी की प्रयोग की जाए, इसमें किसी प्रकार की कोई भी शिथिलता ना बरती जाए।

___________________________

चौधरी चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित भारोतोलन एवं एवं जिमनास्टिक हाल, वॉलीबॉल कोर्ट, जिम हाल एवं बैडमिंटन हाल का जीर्णोद्धार के हो रहे कार्य का एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में मीटिंग हॉल पार्किंग सहित गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

___________________________

 

 

मुजफ्फरनगर29अप्रैल 2026 आयुक्त सहारनपुर मण्डल जनपद के नोडल अधिकारी डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यक्रमों/ निर्माण कार्यों, सीएम डैशबोर्ड,की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं जनपद में हुए विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बी व सी तथा डी श्रेणी वाले विभागों की समीक्षा की उन्होंने संबंधित विभागो को अपनी रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, जिला पंचायतीराज, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग,एनआरएलएम आदि को रैंकिंग में सुधार लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उन्होंने निर्माण कार्यों की 14 विलंबित परियोजनाओं की राजकीय प्रक्षेत्र लोई ब्लॉक ए का सुदृढ़ीकरण, राजकीय प्रक्षेत्र, लोई,ब्लॉक बी का सुदृढ़ीकरण, राजकीय प्रक्षेत्र लोई ब्लॉक सी एवं डी का सुदृढ़ीकरण, स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में पंचकर्म चिकित्सा इकाई का भवन निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल 04 ब्लॉक जी12 का निर्माण, पुरकाजी में वाटर सप्लाई, मुजफ्फरनगर में पानीपत खटीमा मार्ग राजमार्ग संख्या 12 को 04 लेन में चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, करनाल ग्राम फुगाना से ग्राम कुरावा खरड़ संपर्क मार्ग करंजे से लेपन का कार्य, मुजफ्फरनगर खंड गंगा नहर, मुजफ्फरनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत रजवाहा मसूरपुर प्रणाली एवं रजवाहा मेन सरवट, लैफ्ट सरवट, राइट सरवट, पचैण्डा एवं रजवाहा माखियली के पुनरोद्धार कार्यों की परियोजना, जनपद मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर खंड गंगा नहर मुजफ्फरनगर के कार्य क्षेत्र अंतर्गत गंगा कैनाल आवासीय कॉलोनी में स्थित क्षतिग्रस्त आवासों एवं कार्यालय की जीणोद्धारवार कार्यों की परियोजना की समीक्षा करते हुए

संबंधित कार्यदाई संस्थाओं एवं विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री अच्छी क्वालिटी प्रयोग की जाए इसमें किसी प्रकार की कोई भी शिथिलता ना बरती जाए, यदि निर्माण कार्य में कमी पाई जाती है तो संबंधित कार्यकारी संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य परियोजना में हो रहे निर्माण कार्य का समय-समय पर चेक किया जाए तथा प्रयोग होने वाली सामग्री को अवश्य चेक करते रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजना को शीघ्र पूर्ण करें, जो परियोजना पूर्ण हो गई है, उनको संबंधित विभाग को हैंड ओवर करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने फैमिली आईडी की प्रगति लाने हेतु जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए अभियान चलाकर फैमिली आईडी को बनाया जाए।

उन्होंने गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए चीनी मिलो से समन्वय कर गन्ना किसानों का अवशेष भुगतान को शीघ्र भुगतान करना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की प्राथमिक विद्यालयों में सभी स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर स्मार्ट टीवी संचालित रहे,छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाई जाए तथा मध्यान भोजन मीनुसार छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए समय समय पर विद्यालय का निरीक्षण भी किया जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिन सड़कों में गड्ढा हो गए हैं,उन सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं जाने की आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए कैंप लगाया जाए तथा इसका प्रचार प्रसार भी कराया जाए। विद्युत आपूर्ति नियमानुसार दी जाए। जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि अधिकारी ने मंडलायुक्त को अवगत कराया की जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार पेस्टिसाइड पर छापेमारी की गई जिसमें 10 लोगों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया 3 का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई जा रही तथा धारा 3/7 के अंतर्गत 11 फिर दर्ज कराई गई और जनपद मुजफ्फरनगर में युरिया पर्याप्त मात्रा में है। मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। सभी सीएससी एवं पीएचसी पर डॉ मैजूद रहे कर मरीजों को चेक कर दवा दें, उन्हें रेफर न करें यदि ज्यादा हालत गंभीर हो तभी रेफर किया जाए,मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जो दायित्व दिए गए हैं, उसका निर्वहन करते हुए शत प्रतिशत कार्य को पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वासन दिया कि बैठक में आप द्वारा जो दिशा निर्देश दिए,उसका अनुपालन किया जाएगा और बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने चौधरी चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित भारोतोलन एवं एवं जिमनास्टिक हाल, वॉलीबॉल कोर्ट, जिम हाल एवं बैडमिंटन हाल का जीर्णोद्धार के हो रहे कार्य का एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में मीटिंग हॉल पार्किंग सहित गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त को कार्यदायी संस्था के जेई ने अवगत कराया जिमनास्टिक वॉलीबॉल के कार्य को 29 अप्रैल 2025 से कार्य प्रारंभ किया गया तथा 30 दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा भौतिक प्रगति 51% हो गई है। मंडलायुक्त को कार्यदायी संस्था के जेई हरीश ने अवगत कराया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मीटिंग हॉल पार्किंग सहित गेस्ट हाउस के निर्माण का 27 9.2025 से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया भौतिक प्रगति 55% हो गई है, शेष निर्माण कार्य 26 9 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली ईट को भी चेक किया। मंडलायुक्त ने दोनो कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यमें प्रयोग होने वाली सामग्री अच्छी क्वालिटी की हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर प्रणता ऐश्वर्या ऐश्वर्या, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सीरीज पंकज प्रकाश राठौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार तेवतिया, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहित अन्य सभी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon