नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अतिशय क्षेत्र जलालाबाद जैन मंदिर पहुंचे चाणक्य वार्ता के संपादक डॉ अमित जैन


*अतिशय क्षेत्र जलालाबाद जैन मंदिर पहुंचे चाणक्य वार्ता के संपादक डॉ अमित जैन*

**********

ज़ीशान काज़मी.

जलालाबाद, शामली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर भारत का प्रसिध् जैन समाज की श्रद्धा के केन्द्र श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में आज इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध हिन्दी पाक्षिक पत्रिका ‘चाणक्य वार्ता’ के संपादक डॉ अमित जैन ने पहुंचकर भगवान श्री पार्श्वनाथ एवं मंदिर में विराजमान सभी तीर्थंकरों के दर्शन करके विश्व शांति हेतु प्रार्थना की। लगभग 25 वर्षों बाद जलालाबाद पहुंचे डॉ अमित जैन ने अतिशय क्षेत्र जलालाबाद की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया। जलालाबाद जैन समाज के महामंत्री सुशील जैन ने डॉ जैन का सपरिवार मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जलालाबाद जैन मंदिर से जुड़ी हुई सभी संस्थाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। क्षेत्र पर यात्री निवास, भोजनशाला, औषधालय एवं अन्य सभी संस्थाएं सुचारू रूप से कार्यरत है। इस अवसर पर दिल्ली से आये चाणक्य वार्ता के संपादक डॉ अमित जैन ने जलालाबाद तीर्थ क्षेत्र से जुड़े हुए सुविख्यात समाजसेवी पद्मभूषण श्री दर्शनलाल जैन का भी स्मरण किया। सर्वप्रथम श्री जैन के साथ उनकी यहीं पर मुलाकात 7 मार्च, 1999 को हुई थी, जब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सूरजभान जी जलालाबाद में आयोजित जैन समाज की वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। इस अवसर पर डॉ अमित जैन की धर्मपत्नी श्रीमती सोनम जैन एवं सुपुत्री श्रेया जैन आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon