शामली और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ रोमांचक क्रिकेट मैच। शामली 2 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
शामली और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ रोमांचक क्रिकेट मैच। शामली 2 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
शामली क्रिकेट अकैडमी में चल रहे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक् अंडर 19 ट्रेल मैच में आज का मैच मुजफ्फरनगर और शामली के बीच खेला गया जिसमें मुजफ्फरनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए जिसमें भुवनेश्वर ने 50 रन बनाए शामली की ओर से सुजस ने 3 और विषुपाल ने 2 विकेट लिए जबकि शामली की टीम ने 347 रन बनाए शामली की ओर से यश ने 66 आयुष ने 63 सक्षम ने 52 रन बनाए।
मुजफ्फरनगर की ओर से गोल्डी ने 2 विकेट और शारिक ने 2 विकेट लिए ।
शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने जानकारी दी कि इन ट्रेल मैचो में शामली मुजफ्फरनगर और दो टीमें सहारनपुर जनपद की प्रतिभाग कर रही है इन मैचो में मुख्य ऑब्ज़र्वर के तौर पर उत्तर प्रदेश जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कमलकांत कनौजिया को भेजा गया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश अनुसार आयोजित होगी इस प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता कमलाकांत कनौजिया जी खिलाड़ियों की प्रतिभाओं पर नजर रखेंगे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अंपायर के रूप मे नीरज चौधरी और दीपक सैनी को भेजा है और स्कोरर के तौर पर प्रणव दास है यह ट्रेल मैच चार दिनों तक चलेगे इस दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ़ उर रहमान मुजफ्फरनगर के जॉइंट सेक्रेटरी रोहित चौधरी विकास राठी शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार शामली क्रिकेट अकैडमी के चेयरमैन जवाहर तोमर हरेंद्र तोमर नगेन्द्र खैवाल रोकी देशवाल विजय तोमर विनीत चौधरी आज़म रवि फरमान पंकज चौधरी मुकुल देशवाल आदि मौजूद रहे।


