नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जांबाज लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को राष्ट्र सुरक्षा के प्रहरी का सम्मान

1 min read

जांबाज लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को राष्ट्र सुरक्षा के प्रहरी का सम्मान,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, आगरा 5 मई प्राप्त समाचार के अनुसार धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश पर पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार जी को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने किया सम्मानित

 

*श्री दीपक कुमार जी जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्र सुरक्षा के सच्चे प्रहरी – गोपाल राय*

 

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार एवं कर्मठ आईपीएस अधिकारी, वर्तमान पुलिस आयुक्त, आगरा, श्री दीपक कुमार जी को उनके अतुल्य योगदान एवं वर्ष 2025 में धर्मांतरण के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु सम्मानित किया। श्री दीपक कुमार जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषय पर उनकी प्रभावी कार्रवाई ने समाज में सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत किया है, जो उनके साहस और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी ने कहा कि ऐसे समर्पित एवं निर्भीक अधिकारी राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद को गर्व है कि वह ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का सम्मान कर रहा है।

इस दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में श्री दीपक कुमार जी के कार्यों की सराहना की। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने श्री दीपक कुमार जी को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा महाकाल एवं प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद लखनऊ मेरठ बागपत आदि जनपदों में तैनात रहकर जांबाज वरिष्ठ लोकप्रिय आईपीएस दीपक कुमार ने आम जनता को सुरक्षा प्रदान करते हुए सच्चे रक्षक के रूप में आम जनमानस में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और आगरा में रहते हुए एक से बढ़कर एक जबरदस्त उपलब्धि हासिल करते हुए आम जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon