नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

फर्जी तरीके से लोन,जॉब दिलाने वाले दो शातिर साइबर ठगों को दबोच लिया

1 min read

फर्जी तरीके से लोन,जॉब दिलाने वाले दो शातिर साइबर ठगों को दबोच लिया मुजफ्फरनगर पुलिस ने। मुजफ्फरनगर 9 मई प्राप्त समाचार के अनुसारथाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर पुलिस टीम द्वारा JOB / LOAN FRAUD आदि के नाम पर साइबर धोखाधडी में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

 

❇️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 05 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड बरामद।*

वर्तमान में बढते साइबर क्राइम की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा JOB/LOAN FRAUD आदि के नाम पर साइबर धोखाधडी में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईल पोर्टल “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित मोबाईल की IMEI व IMEI में चलाये गये मोबाइल नम्बर रिफलेक्ट हुए, जिनकी गहनतापूर्वक जाँच पडताल की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त IMEI व IMEI में चलाये गये मोबाइल नम्बर से जनता के भोले-भाले लोगो को JOB/LOAN FRAUD आदि के नाम से काल करके उनसे JOB/LOAN की प्रकिया जारी करने की एवज मे धोखाधडी से धनराशि ली जा रही है। उक्त IMEI व IMEI में चलाये गये मोबाइल नम्बरो के सम्बन्ध में साइबर थाना टीम ने गहनतापूर्वक जाँच पडताल की तो उक्त IMEI व IMEI में चलाये गये मोबाइल नम्बरो पर विभिन्न राज्यो से सम्बन्धित 16 साइबर अपराध की शिकायतें साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज होना पायी गयी, जिनमें उक्त अपराधियो के द्वारा भारी धनराशि की ठगी की है व अन्य शिकायतो की जाँच की जा रही है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच कर उक्त धोखाधड़ी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शाह आलम उर्फ राजीव शर्मा उर्फ प्रदीप पुत्र शाह जमाल निवासी मौ0 देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।

*2.* संगीत कुमार उर्फ राहुल चौधरी उर्फ मनोज पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम होशियापुर गढी थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड हाल पता म0न0 175 ड्रीम सिटी कालोनी सरधना रोड मेरठ थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ।

 

*वांछित अभियुक्ततो का विवरणः-*

*1.* शोएब पुत्र शहजाद नि0 ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ।

*2.* फुरकान (शोएब का रिश्तेदार) नि0 कांलिन्दी कुंज ओखला नई दिल्ली।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 05 मोबाइल फोन मय सिम कार्ड (जिनसे जनता के लोगो को JOB/LOAN आदि के नाम पर काल की जाती थी)

 

*अपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 20/2026 धारा 318(4),336,338 बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त शाह आलम ने पूछताछ में बताया कि जनता के लोगो को फर्जी नम्बरो से राजीव शर्मा उर्फ प्रदीप के नाम से लोगों को हाउस लोन, शिक्षा लोन व पर्सनल लोन दिलाने हेतु कॉल करता था तथा फाइनेंस कंपनी में नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर फाइल चार्ज व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगो के साथ धोखाधडी करके रुपये वसूलता था। उसे सह अभियुक्त संगीत कुमार के द्वारा बताया जाता था कि क्यूआर कोड के माध्यम से किस खाते में पैसा जमा कराना है। यह कार्य शोएब व फुरकान के निर्देश पर किया जाता था। अभियुक्तो ने स्वीकार किया कि फर्जी व कूटरचित लोन स्वीकृति पत्र व नियुक्ति पत्र उन्होंने मिलकर तैयार किये थे तथा “SNEH BANDHAN FINANCE PRIVATE LIMITED” व “UMANGONE” व “Capital Finance Company” के नाम से लोगों को ठगा जाता था। इसके लिये उन्होनें www.Snehbandhanservices.com व umangone.in जैसी website तैयार की हुई हैं। अभियुक्त संगीत कुमार ने बताया कि शोएब ने उसे फाइनेंस के काम में 50 प्रतिशत लाभ का लालच देकर अपने साथ जोड़ लिया था, जिसके बाद वह लोगों से लोन दिलाने के नाम पर रुपये वसूलने लगा। उसने यह भी बताया कि बैंक खाते, सिम कार्ड व मोबाइल फोन शोएब, जूलियश और फुरकान उपलब्ध कराते थे तथा धोखाधड़ी में प्रयुक्त अधिकांशत सिम दिल्ली से एक्टिवेट होकर आते थे।

 

*नोटः-* अभियुक्तो से बरामदा मोबाईल फोनो के अवलोकन से पाया गया है कि अभियुक्तगणो के द्वारा SNEH BANDHAN FINANCE PRIVATE LIMITED” और “UMANGONE” व “Capital Finance Company” के काफी सारे कूटरचित Approval Letter व Sanction Letter, Joining Letter, Appointment Letter, Approval Letter आदि वितरित किये गये है, जिनके माध्यम से लोगो के साथ ठगी की गयी है। अभी तक प्रतिबिम्ब पोर्टल से उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध 16 साइबर अपराध की शिकायतें ज्ञात हुई है, जिनमें लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गयी है व अन्य ठगी की धनराशि की जानकारी की जा रही है।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिहं, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*2.* निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री गौरव चौहान, थाना साइबर क्राइम मुजप्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री मुबारिक हसन, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 387 आकाश चौधरी, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 719 बालकिशन, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 351 सुनील कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 1795 विपिन कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon