नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 10, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सीएम योगी ने यूपी में फिल्म कृष्णावतारम् को किया टैक्स फ्री

3 min read

*सीएम योगी ने यूपी में फिल्म कृष्णावतारम् को किया टैक्स फ्री*

 

*लोकभवन सभागार में फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने की घोषणा*

 

*फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में राज्यपाल आनंदीबेन, दोनों डिप्टी सीएम, अन्य मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि भी रहे शामिल*

 

*नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश, सीएम योगी ने मंच पर कलाकारों का किया सम्मान*

 

*कृष्णा-कृष्णा, राधे-राधे से गूंजा लोकभवन सभागार, भक्तिमय रहा माहौल*

 

*भगवान कृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से दिखाती है फिल्म*

 

 

*लखनऊ, 10 मई :* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म कृष्णावतारम् को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। रविवार को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम योगी ने दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ यह फिल्म देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे टैक्स फ्री करने को घोषणा की।

राजधानी स्थित लोकभवन सभागार उस समय पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया, जब फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान “कृष्णा कृष्णा, राधे राधे” के जयघोष से पूरा सभागार गूंज उठा। इस दौरान सभागार खचाखच भरा रहा और फिल्म को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सीएम योगी ने मंच पर कलाकारों का सम्मान भी किया।

 

*फिल्म में द्वापर युग और सनातन संस्कृति की झलक*

फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में द्वापर युग, भारतीय पुरातन संस्कृति और सनातन परंपरा के विभिन्न आयामों को भव्यता के साथ दर्शाया गया है। फिल्म की सबसे खास बात यह रही कि इसमें भगवान कृष्ण के साथ राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की प्रेम कथाओं को अलग-अलग स्वरूपों में प्रस्तुत किया गया है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वृंदावन बिहारी लाल की जय और भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि आज मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस अद्भुत कार्यक्रम में सहभागी बने। करीब ढाई घंटे तक सभी एक साथ यहां बैठे रहे और हर एक चेहरे पर नई रौनक दिखाई दे रही थी।

 

उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा और संस्कृति से जुड़ी भगवान श्री कृष्ण पर आधारित इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ हम सभी यहां जुड़े हैं। फिल्म के कलाकार भी यहां उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में सत्यभामा का किरदार निभाने वाली कलाकार का नाम भी संस्कृति है, जिन्होंने इस भूमिका को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।

 

*मुख्य अभिनेत्री संस्कृति ने लिया सीएम योगी से आशीर्वाद*

सीएम योगी ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हम सभी ने एक साथ इस फिल्म को देखा। यह भारत की संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इतिहास को समेटते हुए तथा पुरातन विरासत को मुख्य धारा में प्रस्तुत करने वाली फिल्म है। इस दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री संस्कृति ने सीएम योगी से आशीर्वाद लिया। सीएम योगी ने निर्माता-निर्देशक और फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों को धन्यवाद भी दिया।

 

*जो नए मंत्री बने हैं, उनके स्वागत के लिए यादगार क्षण*

मुख्यमंत्री ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा भी की। उन्होंने सूचना विभाग को प्रत्येक जनपद में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कराने में सहयोग करने का निर्देश दिया, जिससे बच्चे और युवा इसे देखकर अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन विरासत के बारे में समझ सकें। उन्होंने कहा कि जब हम बरसाना, मथुरा और वृंदावन में जाते हैं तो वहां संबोधन राधे-राधे का ही होता है। उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णावतारम् की मुख्य पात्र संस्कृति राज्यपाल की नातिन हैं और किसी भी नानी के लिए इससे अद्भुत क्षण और कोई नहीं होगा कि पालन-पोषण कर जिस बच्ची को आगे बढ़ाया है, आज उसे इतना बेहतर काम करते हुए वे देख रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार को सम्मान मिलना चाहिए।

 

*हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को लेकर ऐसी फिल्में बनानी चाहिए : राज्यपाल*

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को लेकर ऐसी फिल्में बनानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

*हिंदी, तमिल और तेलुगु में की गई रिलीज*

यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की गई है। फिल्म के निर्देशक हार्दिक गज्जर हैं। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति, सुष्मिता भट्ट और निवासिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा समेत कई बड़े कलाकार अपने किरदारों के जरिये छाप छोड़ने में सफल रहे।

मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, दिनांक 10 मई, 2026 को लोकभवन सभागार, लखनऊ में भगवान श्रीकृष्ण जी के दिव्य माहात्म्य पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष्णावतारम् (भाग-1, हृदयम)’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन के अवसर पर।

*Krishnavatarm declared tax-ree in UP*

 

*Chief Minister Yogi Adityanath made the announcement after watching the film at Lok Bhavan Auditorium*

 

*Governor Anandiben Patel, both Deputy CMs, ministers, and public representatives also attended the special screening*

 

*Message of connecting the younger generation with Indian culture, CM Yogi honored the artists on stage*

 

*Lok Bhavan Auditorium echoed with chants of ‘Krishna-Krishna, Radhe-Radhe,’ creating a devotional atmosphere*

 

*Film presents the life of Lord Krishna from a human perspective*

 

*Lucknow, May 10*

 

Chief Minister Yogi Adityanath has declared the film Krishnavatarm tax-free in Uttar Pradesh.

 

On Sunday, after the cabinet expansion, Governor Anandiben Patel and CM Yogi, along with both Deputy Chief Ministers, ministers, and public representatives, watched the film together. Following the screening, the Chief Minister announced the decision to make the film tax-free in the state.

 

The Lok Bhavan Auditorium in the state capital was immersed in a deeply devotional atmosphere as chants of ‘Krishna Krishna, Radhe Radhe’ reverberated throughout the hall during the special screening of Krishnavatarm.

 

The auditorium was packed to capacity, reflecting the immense enthusiasm surrounding the film. During the event, CM Yogi also honored the film’s artists on stage.

 

The film Krishnavatarm portrays the life of Lord Shri Krishna from a human perspective. It grandly depicts various aspects of the Dwapar Yuga, ancient Indian culture, and Sanatan traditions.

 

One of the film’s highlights is the presentation of the stories of Krishna with Radha, Rukmini, and Satyabhama in distinct forms.

 

Addressing the gathering on the occasion, Chief Minister Yogi Adityanath raised slogans of ‘Vrindavan Bihari Lal Ki Jai’ and ‘Bharat Mata Ki Jai.’

 

He said, “It was a remarkable coincidence that all the ministers who had taken oath after the cabinet expansion were participating in this special event together with the entire cabinet.”

 

He noted that everyone remained seated together for nearly two and a half hours, and every face reflected fresh enthusiasm and positivity.

 

He said, “Everyone had gathered for the special screening of a film based on Lord Shri Krishna, deeply rooted in India’s traditions and culture.”

 

The film’s artists were also present at the venue.

 

He further remarked that the actress portraying Satyabhama in the film is named Sanskriti, and she had delivered the role in a highly impactful manner.

 

CM Yogi said that after the cabinet expansion, all of them watched the film together. He described it as a film that brings India’s cultural and traditional history into the mainstream while preserving its ancient heritage.

 

During the event, the film’s lead actress Sanskriti sought blessings from CM Yogi.

 

The Chief Minister also thanked the producer, director, and all the artists associated with the film.

 

The Chief Minister expressed heartfelt gratitude to the entire team for organizing the special screening of the film. Along with this, he announced that the film would be made tax-free in Uttar Pradesh.

 

He directed the Information Department to assist in organizing special screenings of the film in every district so that children and youth could watch it and better understand their culture, traditions, and Sanatan heritage.

 

He said that whenever people visit Barsana, Mathura, and Vrindavan, the common greeting there is ‘Radhe-Radhe.’ He also expressed special gratitude to Governor Anandiben Patel.

 

The Chief Minister mentioned that the lead character of Krishnavatarm, Sanskriti, is the Governor’s granddaughter, and for any grandmother, there could hardly be a more wonderful moment than witnessing the child she nurtured achieving such remarkable success.

 

He added that artists deserve recognition and respect.

 

Governor Anandiben Patel, while addressing the gathering, thanked Chief Minister Yogi Adityanath.

 

She said that more such films should be made focusing on India’s culture and traditions. She also extended her best wishes to the newly inducted ministers.

 

Among those present on the occasion were Legislative Council Chairman Kunwar Manvendra Singh, Union Minister of State for Finance and BJP State President Pankaj Chaudhary, Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak, along with several ministers and public representatives.

 

The film has been released in Hindi, Tamil, and Telugu languages. It is directed by Hardik Gajjar. The film stars Siddharth Gupta, Sanskriti, Sushmita Bhatt, and Nivasini Krishnan in key roles. Veteran actors Jackie Shroff and Ashutosh Rana have also left a strong impression through their performances.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon